चंपावत: वाट्सएप पर मुझे जीने का अधिकार नहीं स्टेट्स लगाकर नहर में कूद गई युवती

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

चंपावत, अमृत विचार। खटीमा निवासी एक युवती ने चंपावत जिले के टनकपुर के सैलानीगोठ नहर में छलांग लगा दी। युवती के चप्पल, पर्स और मोबाइल नहर के पास मिले हैं। पुलिस युवती की तलाश कर रही है। फिलहाल उसका पता नहीं चल रहा है। नहर में छलांग लगाने से पहले युवती ने अपना वाट्सएप स्टेटस …

चंपावत, अमृत विचार। खटीमा निवासी एक युवती ने चंपावत जिले के टनकपुर के सैलानीगोठ नहर में छलांग लगा दी। युवती के चप्पल, पर्स और मोबाइल नहर के पास मिले हैं। पुलिस युवती की तलाश कर रही है। फिलहाल उसका पता नहीं चल रहा है। नहर में छलांग लगाने से पहले युवती ने अपना वाट्सएप स्टेटस अपडेट किया था और नहर की फोटो भी लगाई थी।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार खटीमा चारूबेटा, बंगाली कॉलोनी निवासी 22 वर्षीय लता मंडल पुत्री बद्री प्रसाद मंडल बुधवार शाम टनकपुर के सैलानीगोठ पहुंची और उसने नहर में छलांग लगा दी। नहर के पास किसी की चप्पल, पर्स और मोबाइल पड़ा होने की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची।

पर्स से मिले पहचान पत्र के आधार पर पुलिस ने इसकी जानकारी खटीमा स्थित उसके स्वजनों को दी। जिसके बाद स्वजनों यहां पहुंचकर चप्पल, पर्स और मोबाइल के आधार पर लता मंडल के होने की पुष्टि की। बताया जा रहा है कि वह व्यक्तिगत कारणों से परेशान थी। उसने अपने वाट्सएप के स्टेटस में मुझे अब जीने का अधिकार नहीं है लिखा था और नहर की फोटो भी डाली थी।

बता दें कि लता मंडल वर्तमान में एसबीआइ खटीमा में संविदा कर्मचारी के रूप में तैनात थी। इससे पूर्व वह संविदा पर ही एनएचपीसी बनबसा में भी काम कर चुकी है। कोतवाल चंद्रमोहन सिंह ने बताया कि गोताखोर व एसडीआरएफ के जवान नहर में युवती की खोज कर रहे हैं। गुरुवार की शाम तक उसका कोई सुराग नहीं लग पाया।

 

संबंधित समाचार