IND Vs AFG, Asia Cup 2022 : भारत-अफगानिस्तान के मैच से पहले दुबई स्टेडियम के पास लगी आग, मची अफरातफरी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। एशिया कप-2022 में भारत को आज (8 सितंबर) अपना आखिरी मैच खेलना है। भारत और अफगानिस्तान के बीच मैच शुरू होने से पहले दुबई स्टेडियम के बाहर आग लग गई। आग लगने से अफरातफरी मची गई है। दमकलकर्मी आग पर काबू पाने में जुटे हैं। यह आग स्टेडियम के एंट्री गेट के पास …

नई दिल्ली। एशिया कप-2022 में भारत को आज (8 सितंबर) अपना आखिरी मैच खेलना है। भारत और अफगानिस्तान के बीच मैच शुरू होने से पहले दुबई स्टेडियम के बाहर आग लग गई। आग लगने से अफरातफरी मची गई है। दमकलकर्मी आग पर काबू पाने में जुटे हैं। यह आग स्टेडियम के एंट्री गेट के पास मौजूद एक बिल्डिंग में लगी थी। जिसका धुआं पूरे स्टेडियम के आसपास दिखने लगा था। मैच शाम 7.30 बजे से दुबई स्टेडियम खेला जाएगा।

टीम इंडिया एशिया कप-2022 में गुरुवार को अपना आखिरी मैच खेलने जा रही है। टीम इंडिया फाइनल की रेस से पहले ही बाहर हो चुकी है, ऐसे में अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाला मैच सिर्फ एक औपचारिकता ही है। दोनों टीमों की कोशिश जीत के साथ एशिया कप 2022 से विदाई लेने की होगी।

आपको बता दें कि एशिया कप 2022 में लगातार दो मुकाबले जीतने के बाद जब भारत सुपर-4 में पहुंचा तब पहले पाकिस्तान और फिर श्रीलंका के खिलाफ उसे हार झेलनी पड़ी। सुपर-4 मुकाबलों में पाकिस्तान ने भारत को पांच विकेट से और श्रीलंका ने छह विकेट से हराया था। भारत को उम्मीद थी कि अगर अफगानिस्तान पाकिस्तान को हरा देता है तो फाइनल में पहुंचने का मौका मिल सकता है। लेकिन, ऐसा नहीं हुआ। बुधवार को पाकिस्तान ने अफगानिस्तान को एक विकेट से हरा दिया।

टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग-11 
रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, दिनेश कार्तिक, आर अश्विन, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल, दीपक चाहर।

टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग-11 
हजरतुल्ला ज़ज़ई, रहमानुल्लाह गुरबाज़ (विकेटकीपर), इब्राहिम जारदान, नजीबुल्लाह जादरान, करीम जानत, मोहम्मद नबी (कप्तान), राशिद खान, अजमतुल्लाह ओमरजई, फरीद अहमद, मुजीबउर रहमान, फजलहक़ फारूकी।

ये भी पढ़ें : T20 World Cup 2022 : टी20 वर्ल्ड कप से पहले वार्म-अप मैचों का शेड्यूल जारी, इस दिन ऑस्ट्रेलिया-न्यूजीलैंड से भिड़ेगा भारत

 

 

संबंधित समाचार