लखनऊ: यूपी में होटलों की जांच शुरू, लेवाना अग्निकांड के बाद चलाया गया अभियान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार । यूपी की राजधानी लखनऊ में कुछ दिन पहले हुए लेवाना होटल अग्निकांड के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर है। पुलिस महानिदेशक डॉ. डीएस चौहान के निर्देश के बाद प्रदेश के होटलों की जांच ने तेजी पकड़ी है। गुरुवार को लखनऊ, मथुरा, जौनपुर समेत सैकड़ों होटलों में पुलिस और अग्निशमन विभाग के …

लखनऊ, अमृत विचार । यूपी की राजधानी लखनऊ में कुछ दिन पहले हुए लेवाना होटल अग्निकांड के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर है। पुलिस महानिदेशक डॉ. डीएस चौहान के निर्देश के बाद प्रदेश के होटलों की जांच ने तेजी पकड़ी है। गुरुवार को लखनऊ, मथुरा, जौनपुर समेत सैकड़ों होटलों में पुलिस और अग्निशमन विभाग के अधिकारियों ने फायर उपकरणों की जांच-पड़ताल की।

इस दौरान मानकों के विपरीत संचालित होते मिले होटल, गेस्ट हाउसों पर कार्रवाई के निर्देश दिए गए। जांच के दौरान होटलों कर्मियों को फायर सेफ्टी के बारे में जागरूक भी किया गया । पुलिस और फायर अधिकारियों ने होटल और गेस्ट हाउस संचालकों को तीन दिन के भीतर फायर एनओसी दिखाने के दिए निर्देश दिया। होटल और गेस्ट हाउसों के निरीक्षण के दौरान टीम को कई स्थानों पर अग्निशमन के उपकरण बंद मिले। मानक पूरे न करने वाले प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई कि जा रही है।

यह भी पढ़ें –हरदोई: भैंस चोरों ने अधेड़ पर चढ़ाई पिकअप, बाल-बाल बची जान

संबंधित समाचार