नीट रिजल्ट: राजधानी के अनूप राय ने बढ़ाया मान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार । मेडिकल प्रवेश परीक्षा (नीट) परिणाम में राजधानी के होनहारों ने शहर का मान बढ़ाया है। इसमें अनूप कुमार राय ने बेहतरीन रैंक हासिल की है। सबसे बड़ी बात है कि अनूप ने पहले ही प्रयास में और बिना कोई कोचिंग लिए ये मुकाम हासिल किया है। अलीगंज, सेक्टर ई निवासी अनूप …

लखनऊ, अमृत विचार । मेडिकल प्रवेश परीक्षा (नीट) परिणाम में राजधानी के होनहारों ने शहर का मान बढ़ाया है। इसमें अनूप कुमार राय ने बेहतरीन रैंक हासिल की है। सबसे बड़ी बात है कि अनूप ने पहले ही प्रयास में और बिना कोई कोचिंग लिए ये मुकाम हासिल किया है। अलीगंज, सेक्टर ई निवासी अनूप ने नीट 2022 परीक्षा में 720 में से 675 अंक प्राप्त किये और उनकी आल इंडिया रैंक 507 रही है। नीट परीक्षा में फिजिक्स, केमेस्ट्री और बायोलॉजी – तीनों में 99 परसेंटाइल से ज्यादा अंक मिले हैं।

अनूप ने इसी वर्ष आरएलबी स्कूल से कक्षा 12 पास किया है। उन्होंने अपने स्कूल में टॉप किया था। अनूप के पिता आनंद प्रकाश राय उत्तर प्रदेश सचिवालय में अनुसचिव हैं और माता कुसुम राय गृहणी हैं। अनूप की बड़ी बहन शगुन ने 2020 में नीट परीक्षा उत्तीर्ण की थी और वह केजीएमयू में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रही हैं। अनूप ने बताया कि उन्होंने रोजाना 8 से 10 घण्टे पढ़ाई की और किसी भी तरह की कोचिंग का सहारा नहीं लिया। अनूप ने बताया कि जब आपको संबंधित विषयों में वास्तविक रुचि होती है तो किसी कोचिंग की जरूरत नहीं पड़ती।

यह भी पढ़ें –मुरादाबाद: पुलिस ने रोकी कांग्रेस की पदयात्रा, कार्रवाई को लेकर कांग्रेसी खफा

संबंधित समाचार