लखनऊ: आकाश आनंद ने अखिलेश यादव पर किया पलटवार, जानिये क्या बोले मायावती के भतीजे

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव को उनके बसपा सुप्रीमो मायावती को लेकर दिए गए बयान पर आकाश आनंद ने पलटवार किया है। मायावती के भतीजे आनंद ने एक के बाद एक कई ट्वीट करते हुए कहा कि जेल में कौन कैद है, कौन जेलर है। ये बात वो कह रहे हैं जिनके …

लखनऊ, अमृत विचार। समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव को उनके बसपा सुप्रीमो मायावती को लेकर दिए गए बयान पर आकाश आनंद ने पलटवार किया है। मायावती के भतीजे आनंद ने एक के बाद एक कई ट्वीट करते हुए कहा कि जेल में कौन कैद है, कौन जेलर है। ये बात वो कह रहे हैं जिनके चाचा और रामपुर वाले अंकल आजतक ये नहीं समझ पाए कि वो एसी कमरे से बाहर क्यों नहीं निकलते। आनंद ने यहां तक कहा कि जिनके कार्यकर्ता ये पूछने की हिम्मत नहीं कर सकते कि वे दो बजे सोकर क्यों उठते हैं, वो अखिलेश यादव ना जाने किस भ्रम में हैं।

बताते चलें कि इससे पहले अखिलेश यादव ने लखनऊ में मीडिया से बात करते हुए कहा कि मायावती भाजपा से नहीं लड़ रही हैं, वो तो अपनी एक बनाई हुई जेल में बंद हैं, उनका जेलर दिल्ली में बैठा हुआ है। अखिलेश के इसी हमले का जवाब आनंद ने ट्वीट से दिया है।

आनंद ने एक अन्य ट्वीट में योगी-मोदी के साथ मुलायम सिंह यादव और अखिलेश की कई पुरानी तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा कि इन तस्वीरों में आपके हाव-भाव सारी कहानी खुल के बयां कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें –बरेली: अब वर्दी में पुलिसकर्मी नहीं बना सकेंगे रील्स, होगी कार्रवाई

संबंधित समाचार