आज का राशिफल। 09 सितंबर, 2022

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मेष आज आपके मन में नए व्यवसाय को लेकर रचनात्मक विचार आयेंगे। कोई बड़ा व्यापारिक अनुबन्ध होने की संभावना बन रही है। तकनीकी क्षेत्र से जुड़े करियर में उच्च पद प्राप्त हो सकता है। ऑफिस का वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। वृष आज विदेशों से मित्रों के संदेश मिलेंगे। सिर में भारीपन महसूस हो तो चिकित्सक …

मेष

आज आपके मन में नए व्यवसाय को लेकर रचनात्मक विचार आयेंगे। कोई बड़ा व्यापारिक अनुबन्ध होने की संभावना बन रही है। तकनीकी क्षेत्र से जुड़े करियर में उच्च पद प्राप्त हो सकता है। ऑफिस का वातावरण आपके अनुकूल रहेगा।

वृष

आज विदेशों से मित्रों के संदेश मिलेंगे। सिर में भारीपन महसूस हो तो चिकित्सक से परामर्श लेने में संकोच न करें। आपके मन में अज्ञात भय व्याप्त हो सकता है। लोगों को खुश करने के प्रयास में अपनी खुशियों को दांव पर न लगाएं।

मिथुन

आज घर में सुख-समृद्धि का वातावरण रहेगा। पैतृक संपदा से जुड़े विवादों का आपके पक्ष में निपटारा हो सकता है। जीवनसाथी के प्रति प्रेम भाव बढ़ेगा। विवाह योग्य जातकों का विवाह तय हो सकता है। विद्यार्थियों को पढ़ाई में अच्छे परिणाम मिलेंगे।

कर्क

आज उच्च अधिकारी आपको काफी सम्मान देंगे। भूमि और सम्पत्ति में आप निवेश कर सकते हैं। व्यापार में कई परेशानियां सामने आ सकती हैं। इससे आपके आत्मविश्वास में कमी आ सकती है। नए प्रोजेक्ट्स पर आप काम शुरू न करें।

सिंह

आज परिवार में सुख-शान्ति और स्थिरता रहेगी। अति आत्मविश्वास के कारण काम बिगड़ भी सकते हैं। किसी मित्र के माध्यम से आपको व्यापार के आइडियाज़ मिल सकते हैं। वकालत से जुड़े पेशे में विजय मिलेगी।

कन्या

आज जॉब में सहकर्मी आपका अनादर करेंगे। व्यापार में बड़ा जोखिम लेने से बचें। पैरों में चोट या दर्द की शिकायत हो सकती है। व्यवहार में संयम और सावधानी रखें। वरिष्ठ अधिकारी आपके काम में बाधा डालने का प्रयास कर सकते हैं। उत्साह में कमी रहेगी।

तुला

आज जमीन से जुड़े कारोबार में उच्च आर्थिक लाभ मिलेगा। आपका स्वास्थ्य बहुत ही अच्छा रहेगा। घर में स्वादिष्ट भोजन बन सकता है। व्यापार को लेकर बड़े लक्ष्य प्राप्त कर सकते हैं। आपकी इच्छाशक्ति और आत्मबल में वृद्धि होगी।

वृश्चिक

अाज घर में मांगलिक उत्सव को लेकर ख़रीदारी कर सकते हैं। शरीर में गर्मी के कारण फोड़े-फुंसी और एसिडिटी जैसी समस्या हो सकती है। युवाओं को प्रतियोगी परीक्षा में बेहतरीन परिणाम प्राप्त होंगे। कुछ नया करने का प्रयास करेंगे।

धनु

आज सॉफ्टवेयर क्षेत्र से जुड़े लोगों की आय बढ़ने के योग बन रहे हैं। नए व्यवसाय को शुरू करने की योजना बनायेंगे। लोग आपके व्यवहार की प्रशंसा करेंगे। आज आप जो करना चाहेंगे उसका उत्तम परिणाम मिलेगा। मित्रों के माध्यम से अच्छे सन्देश प्राप्त हो सकते हैं।

मकर

आज जॉब में काम की अधिकता रहेगी। अकारण यात्रा करनी पड़ सकती है। पिता का सहयोग व आशीर्वाद प्राप्त होगा। घर में आपका मन नहीं लगेगा। बच्चे अपनी पढ़ाई को लेकर थोड़े लापरवाह हो सकते हैं। आज किसी से धन उधार न लें।

कुंभ

आज आपके सभी काम आसानी से पूर्ण हो जायेंगे। नए प्रेम संबंधों को लेकर उत्साहित रहेंगे। यात्रा के दौरान महत्वपूर्ण लोगों से आपका परिचय हो सकता है। गुरुतुल्य व्यक्ति से आशीर्वाद प्राप्त होगा। जॉब बदलने के लिए समय बहुत ही अच्छा है।

मीन

आज क्रोधी स्वभाव के कारण लोग आपसे नाराज हो सकते हैं। ईर्ष्यावश किसी की भी आलोचना न करें। आज किसी को धन उधार न दें। उधार दिया हुआ धन फंसने की संभावना है। अजनबियों पर ज्यादा भरोसा न करें।