अयोध्या: प्रधान ने जिलाधिकारी से की थी शिकायत, हरकत में आये एसडीएम
अयोध्या। बीकापुर तहसील क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत रडौली पश्चिम पाली के राजस्व अभिलेखों में तालाब व नवीन परती के खाते में भूमि पर गांव के कुछ लोगों द्वारा अवैध निर्माण किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। प्रकरण में शिकायतों के बाद जिलाधिकारी ने एसडीएम बीकापुर को परीक्षण कर तालाब को नक्शे के अनुसार …
अयोध्या। बीकापुर तहसील क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत रडौली पश्चिम पाली के राजस्व अभिलेखों में तालाब व नवीन परती के खाते में भूमि पर गांव के कुछ लोगों द्वारा अवैध निर्माण किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। प्रकरण में शिकायतों के बाद जिलाधिकारी ने एसडीएम बीकापुर को परीक्षण कर तालाब को नक्शे के अनुसार कायम कराए जाने के निर्देश देते हुए अतिक्रमण रोके जाने के आदेश दे दिए हैं। यही नहीं जिलाधिकारी ने प्रकरण में क्षेत्रीय लेखपाल के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए रिपोर्ट भी मांगी है।
डीएम का आदेश मिलते ही एसडीएम बीकापुर प्रशांत कुमार ने क्षेत्रीय लेखपाल को तलब कर लिया है। हालांकि खबर लिखे जाने तक अवैध निर्माण रोका नहीं जा सका था। ग्राम पंचायत रडौली पश्चिम पाली तहसील बीकापुर के राजस्व अभिलेखों में दर्ज गाटा संख्या 377 ग /1.736 हेक्टेयर तालाब व नवीन परती के खाते में दर्ज है।

ग्राम प्रधान सोनी वर्मा ने जिलाधिकारी नितीश कुमार को दिए गए शिकायती प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया है कि उपरोक्त सार्वजनिक उपयोग के लिए आरक्षित भूमि जो चौरे बाजार से बेरुगंज संपर्क मार्ग के किनारे स्थित होने की वजह से अर्थात अत्यंत मूल्यवान है।
उस पर राघवेंद्र प्रताप पुत्र नंदकिशोर निवासी ग्राम रंडौली पश्चिम पाली थाना हैदरगंज के द्वारा अवैध निर्माण तेजी से करवाया जा रहा है। ग्राम प्रधान की शिकायतों के बाद जिलाधिकारी ने अवैध निर्माण रुकवाने के आदेश दे दिए। जिलाधिकारी का आदेश मिलने के बाद एसडीएम बीकापुर भी हरकत में आ गए हैं और उन्होंने क्षेत्रीय लेखपाल को तलब कर लिया है।
यह भी पढ़ें-यमुना या अन्य जल निकायों में मूर्ति विसर्जित करने पर जुर्माना के साथ ही होगी कैद: डीपीसीसी
