आज का राशिफल। 10 सितंबर, 2022
मेष आज कारोबार में वृद्धि हो सकती है। आपका स्वास्थ्य भी काफी अच्छा रहेगा। शुभ कार्यों पर आप काफी धन खर्च करेंगे। आपकी मनोस्थिति मजबूत रहेगी। सभी काम आराम से समय पर हो जायेंगे। ज्यादा सोच-विचार में अपना समय बर्बाद न करें। वृष आज आप कुछ नया शुरू करने का प्रयास करेंगे। उलझे हुए मामलों …
मेष
आज कारोबार में वृद्धि हो सकती है। आपका स्वास्थ्य भी काफी अच्छा रहेगा। शुभ कार्यों पर आप काफी धन खर्च करेंगे। आपकी मनोस्थिति मजबूत रहेगी। सभी काम आराम से समय पर हो जायेंगे। ज्यादा सोच-विचार में अपना समय बर्बाद न करें।
वृष
आज आप कुछ नया शुरू करने का प्रयास करेंगे। उलझे हुए मामलों को अपने पक्ष में कर लेंगे। महत्वपूर्ण लोगों के साथ गम्भीर मुद्दों पर विचार-विमर्श कर सकते हैं। आपके व्यक्तित्त्व से लोग आकर्षित रहेंगे। जॉब में इच्छानुसार स्थानान्तरण हो सकता है।
मिथुन
आज छात्रों के लिए दिन बहुत ही अच्छा है। कार्यक्षेत्र में कुछ परिवर्तन हो सकते हैं। धैर्यपूर्वक लिए गए निर्णयों से लाभ मिलेगा। अधूरे कार्यों को पूरा करने का दबाव रहेगा। घर के बुजुर्गों के साथ अपने संबंध अच्छे रखें।
कर्क
आज जीवनसाथी आपसे नाराज हो सकते हैं। इसीलिए आपको अपना व्यवहार नम्र रखना चाहिए। बजट की कमी के कारण आपके काम तय समय पर पूरे नहीं होंगे। किसी सहयोगी व्यक्ति से विश्वासघात हो सकता है। स्वार्थी प्रवृत्ति के लोगों से दूर रहें।
सिंह
आज प्रेमी जन को प्रपोज करने के लिए बहुत अच्छा दिन है। परिवार में कोई मांगलिक कार्यक्रम हो सकते हैं। नया व्यवसाय आप शुरू करने के विचार में है। घर में साज-सजावट शुरू करेंगे। आय के नए स्रोत विकसित होंगे।
कन्या
सरकारी नौकरी कर रहे लोगों का मान-सम्मान बढ़ेगा। आज आप आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। व्यापार में आपको काफी अच्छा लाभ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आपकी कार्यकुशलता में वृद्धि होगी। मित्रों की सलाह आज आपके काम आयेगी। शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे।
तुला
आज बॉस आपसे अचानक किसी महत्वपूर्ण मुद्दे पर जानकारी ले सकते हैं। विवाहेत्तर संबंधों से बचना चाहिए अन्यथा प्रतिष्ठा में आंच आ सकती है। बच्चों पर अपनी मर्जी और इच्छाओं को न थोपें। शुगर के रोगियों को अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना चाहिए।
वृश्चिक
आज आपकी कार्यक्षमता में वृद्धि होगी। दूसरों के मामलों में हस्तक्षेप न करें। सहकर्मी आपकी सफलता से ईर्ष्या करेंगे। अधिकारी वर्ग का विश्वास आपके ऊपर बढ़ेगा। परिवार में सुख और शान्ति का वातावरण रहेगा।
धनु
आज माता-पिता का आशीर्वाद प्राप्त होगा। विद्यार्थियों को उच्च शिक्षण संस्थानों में प्रवेश मिल सकता है। व्यापार में तरक्की होने से उत्साहित रहेंगे। दांपत्य जीवन में सामंजस्य बेहतरीन रहेगा। मीडिया से जुड़े लोगों को बड़ी उपलब्धि मिल सकती है।
मकर
आज आपके काम की गति कुछ धीमी रहेगी। कार्यक्षेत्र में जूनियर्स आपके प्रति सम्मान की भावना रखेंगे। आप वर्तमान स्थिति को लेकर प्रसन्न नहीं रहेंगे। प्रेम संंबंधों में कुछ परेशानी हो सकती है। पैरों में दर्द और थकान की स्थिति होगी।
कुंभ
युवा प्रेमी जोड़े आज एकान्त में समय बिताना चाहेंगे। ससुराल पक्ष में कोई प्रोग्राम हो सकता है। आपको कुछ नया सीखने का अवसर मिलेगा। नई जॉब ढूंढ रहे हैं तो आपको अच्छे मौके मिल सकते हैं। गूढ़ विषयों का अध्ययन करेंगे।
मीन
आज क्रोध के कारण दांपत्य संबंधों में कड़वाहट आ सकती है। पुरानी नकारात्मक बातें आपके वर्तमान पर हावी हो सकती है। अच्छे लोगों और शान्त चित्त के लोगों के साथ समय बितायें। आज आपके लोग ही आपका विरोध कर सकते हैं।
