झारखंड में दुमका के बाद गढ़वा में पेट्रोल छिड़ककर जिंदा जलाने की कोशिश
रांची। झारखंड के दुमका जिले के बाद अब गढ़वा जिले के श्री बंशीधर नगर में एक युवक को दूसरे समुदाय द्वारा पेट्रोल छिड़ककर जिंदा जलाने की कोशिश की गई। हालांकि इस हादसे में युवक की जान बच गई है, लेकिन वह बुरी तरह से झुलस गया है। युवक को नगर उंटारी अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती …
रांची। झारखंड के दुमका जिले के बाद अब गढ़वा जिले के श्री बंशीधर नगर में एक युवक को दूसरे समुदाय द्वारा पेट्रोल छिड़ककर जिंदा जलाने की कोशिश की गई। हालांकि इस हादसे में युवक की जान बच गई है, लेकिन वह बुरी तरह से झुलस गया है। युवक को नगर उंटारी अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उसे गढ़वा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। ये युवक नगरउंटारी थाना क्षेत्र के चितविश्राम गांव निवासी दीपक सोनी है। घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी योगेंद्र कुमार दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। इस घटना में दूसरे पक्ष के कसमुद्दीन अंसारी का पैर भी आंशिक रूप से जल गया है।
गढ़वा जिले के नगरउंटारी थाना क्षेत्र के चितविश्राम गांव में शुक्रवार की रात्रि दूसरे समुदाय के लोगों ने एक व्यक्ति को पेट्रोल छिड़ककर जिंदा जलाने की कोशिश की। इस घटना में वह बुरी तरह से झुलस गया है। घटना के बाद उसे नगर उंटारी अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उसे गढ़वा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है। घायल व्यक्ति नगरउंटारी थाना क्षेत्र के चितविश्राम गांव निवासी दीपक सोनी है।
नगर उंटारी अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती करने के बाद उसे गढ़वा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है। घटना की सूचना मिलने पर थाना प्रभारी योगेंद्र कुमार दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। घटना में दूसरे पक्ष के व्यक्ति का पैर भी आंशिक रूप से जल गया है। दूसरे पक्ष के आरोपी ने भी थाना पहुंच दीपक पर मारपीट का आरोप लगाया है।
ये भी पढ़ें : BJP ने किया बड़ा फेरबदल, बिहार के प्रभारी बने विनोद तावड़े, इन राज्यों में भी हुआ बदलाव
