लखनऊ: नीतीश कुमार के समर्थन में सपा ने जारी किया पोस्टर, बीजेपी ने साधा निशाना

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में शनिवार को एक तस्वीर नजर आई है,जिसमें बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का विपक्ष को एकसाथ लाने के प्रयास को बल मिलता दिखाई पड़ रहा है। समाजवादी पार्टी की तरफ से जारी एक पोस्टर में नीतीश कुमार व अखिलेश यादव को एक साथ दिखाया गया है। यह पोस्टर राजधानी स्थित समाजवादी …

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में शनिवार को एक तस्वीर नजर आई है,जिसमें बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का विपक्ष को एकसाथ लाने के प्रयास को बल मिलता दिखाई पड़ रहा है।

समाजवादी पार्टी की तरफ से जारी एक पोस्टर में नीतीश कुमार व अखिलेश यादव को एक साथ दिखाया गया है। यह पोस्टर राजधानी स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय के बाहर लगा हुआ है।

इस पोस्टर में एक तरफ जहां नीतीश कुमार व अखिलेश यादव की फोटो लगी हुई हैं, वहीं दूसरी तरफ यूपी +बिहार=गयी मोदी सरकार लिखा हुआ है। इसके अलावा इस पोस्टर में आई पी सिंह का नाम भी लिखा हुआ है, आई पी सिंह समाजवादी पार्टी के नेता हैं।

साल 2024 में होने वाले लोक सभा चुनाव को लेकर विपक्ष को एकजुट करने में जुटे बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को समाजवादी पार्टी के इस पोस्टर के बाद बल मिलता दिखाई पड़ रहा है। हालांकि सपा की तरफ से इस पर कोई आधिकारिक टिप्पणी नहीं आई है, लेकिन बीजेपी की तरफ से इस पोस्टर पर चुटकी ली गयी है।

https://twitter.com/IPSinghSp/status/1568464332379557888?s=20&t=v_OX7rBz39Dr9mqgFNGKKw

बीजेपी के प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी ने कहा है कि सपा सत्ता में आने के लिए बेचैन है,वह हर गंठबंधन के सपने देख रही है सपा उत्तर प्रदेश पर में कांग्रेस के साथ हाथ मिला चुकी है,हाथी की सवारी कर चुकी है सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के साथ गंठबंधन करके उसे रूसवा कर चुकी है। चाचा के पार्टी के साथ हाथ मिला चुकी है। उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी के लिए सारी संभावनायें खत्म हो चुकी है। इसलिए वह बिहार में संभावनायें तलाश रहें हैं।

इससे पहले यानी बीते शुक्रवार को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने कहा था कि विपक्ष के लोग ख्याली पुलाव पका रहे हैं, साल 2019 में भी सपा, बसपा, रालोद और कांग्रेस ने गठबंधन किया था और चुनाव लड़ा था। लेकिन नतीजा सबके सामने है यह सभी लोग बीजेपी के खिलाफ चुनाव लड़ रहे थे।

लेकिन इस प्रदेश की जनता ने 50% से अधिक वोट देकर भारतीय जनता पार्टी, यानी कि मोदी जी को चुनाव जिताया है। हम 80 फ़ीसदी सीटें जीतने में सफल रहे हैं। जो लोग एसी कमरे में बैठकर गठबंधन और रणनीति बना है,पहले अपने कुनबे को बचाएं। वह हमसे क्या चुनाव लड़ेंगे।

 

यह भी पढ़ें-सत्ता में कभी दोबारा नहीं लौटेगी समाजवादी पार्टी :बृजेश पाठक

संबंधित समाचार