बसपा मुखिया मायावती ने अखिलेश यादव को दिया जवाब, अन्य विपक्षी पार्टियां को सावधान रहने के लिए कहा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। बसपा मुखिया मायावती ने समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव को जवाब देने के सिलसिले शुरू कर दिया है। उन्होंने ट्वीट के जरिए सपा पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। बतादें कि बसपा मुखिया मायावती ने कहा कि सपा प्रमुख जनविरोधी कमियों को छिपाने के लिए दूसरों के खिलाफ अक्सर अनर्गल व बचकानी बयानबाजी …

लखनऊ। बसपा मुखिया मायावती ने समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव को जवाब देने के सिलसिले शुरू कर दिया है। उन्होंने ट्वीट के जरिए सपा पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। बतादें कि बसपा मुखिया मायावती ने कहा कि सपा प्रमुख जनविरोधी कमियों को छिपाने के लिए दूसरों के खिलाफ अक्सर अनर्गल व बचकानी बयानबाजी कर रहे हैं।

इसी जवाब के सिलसिले में बसपा मुखिया मायावती ने ट्वीट कहा – सपा यूपी में अपना जनाधार खोती जा रही है, जिसके लिए उसका अपना कृत्य ही मुख्य कारण है। परिवार, पार्टी व इनके गठबंधन में आपसी झगड़े, खींचतान तथा आपराधिक तत्वों से इनकी खुली सांठगांठ व जेल मिलान आदि की खबरें मीडिया में आमचर्चाओं में है, तो फिर लोगों में निराशा क्यों न हो?

आगे भी जवाब देते हुए पूर्व सीएम ने लिखा- साथ ही, सपा की बीजेपी के साथ अन्दरुनी मिलीभगत किसी से छिपी नहीं है और यही खास वजह है कि सपा के मुख्य विपक्षी पार्टी होने पर बीजेपी सरकार को यहाँ वाकओवर मिला हुआ है, व सरकार को अपनी मनमानी करने की छूट है। इससे आमजनता व खासकर मुस्लिम समाज का जीवन त्रस्त व उनमें काफी बेचैनी।

बसपा चीफ मायावती ने अपने ट्वीट में अन्य विपक्षी पार्टियां को सावधान रहने के लिए कहा, बसपा चीफ ने कहा- सपा मुखिया अपनी इसी प्रकार की जनविरोधी कमियों को छिपाने के लिए दूसरों के खिलाफ अक्सर अनर्गल व बचकानी बयानबाजी आदि करके व करवाकर लोगों का ध्यान बांटने का प्रयास करते रहते हैं।

यह भी पढ़ें-मायावती ने अखिलेश पर साधा निशाना, कहा- सपा मुखिया को स्थानीय नेताओं पर नहीं रहा भरोसा

संबंधित समाचार