Asia Cup 2022 : ‘अभी अधर में लटके हैं…’ लंदन एयरपोर्ट पर फंसी अफगानिस्तान क्रिकेट टीम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। अफगानिस्तान क्रिकेट टीम एशिया कप 2022 सीजन से बाहर होने के बाद अब दूसरी मुश्किल में फंस गई। लंदन के हीथ्रो एयरपोर्ट पर इमिग्रेशन के लिए खिलाड़ियों को करीब चार घंटे लाइन में लगना पड़ा। इसकी जानकारी स्टार खिलाड़ी राशिद खान ने ट्वीट के जरिए दी है। उन्होंने बताया है कि इमिग्रेशन डेस्क …

नई दिल्ली। अफगानिस्तान क्रिकेट टीम एशिया कप 2022 सीजन से बाहर होने के बाद अब दूसरी मुश्किल में फंस गई। लंदन के हीथ्रो एयरपोर्ट पर इमिग्रेशन के लिए खिलाड़ियों को करीब चार घंटे लाइन में लगना पड़ा। इसकी जानकारी स्टार खिलाड़ी राशिद खान ने ट्वीट के जरिए दी है। उन्होंने बताया है कि इमिग्रेशन डेस्क पर स्टाफ कम है, इसलिए सभी को घंटों लाइन में लगना पड़ा है। इस दौरान उन्हें काफी परेशानी उठानी पड़ी है।

राशिद खान ने ट्वीट किया, ‘अफगानिस्तान क्रिकेट टीम पिछले चार घंटे से लाइन में लगी हुई हैं। दो एयरलाइन्स के लिए इमिग्रेशन डेस्क पर सिर्फ दो ही लोग (स्टाफ) हैं। हीथ्रो प्लीज कृप्या स्टाफ बढ़ाइए… हम सभी अभी आधे रास्ते में अटके हैं। साथ ही राशिद ने अपने ट्वीट में हीथ्रो एयरपोर्ट अथॉरिटी के साथ अमीरात एयरलाइन्स को भी टैग किया है।

बता दें कि अफगानिस्तान क्रिकेट टीम ने एशिया कप 2022 सीजन में धमाकेदार शुरुआत की थी। उसने अपने ग्रुप मुकाबलों में श्रीलंका और बांग्लादेश को करारी शिकस्त दी थी। इसके साथ ही वह सुपर-4 स्टेज के लिए क्वालिफाई करने वाली पहली टीम भी बनी थी।

ये भी पढ़ें : US Open 2022 : यूएस ओपन के फाइनल में पहुंचे कार्लोस अल्कराज, कैस्पर रूड से होगा खिताबी मुकाबला

संबंधित समाचार