रायबरेली: गन्ना के साथ करें मटर और सरसों के फसल की बुआई
रायबरेली। शरद कालीन फसल को लेकर शनिवार को ऊंचाहार क्षेत्र के कमोली गांव के पास किसानों की एक गोष्ठी आयोजित की गई। जिसमे कृषि विशेषज्ञों ने किसानों की समस्याओं को सुनने के साथ साथ उन्हे लाभकारी खेती के बारे ने जानकारी भी दी है। गोष्ठी में बलरामपुर चीनी मिल की हैदरगढ़ इकाई के गन्ना मुख्य …
रायबरेली। शरद कालीन फसल को लेकर शनिवार को ऊंचाहार क्षेत्र के कमोली गांव के पास किसानों की एक गोष्ठी आयोजित की गई। जिसमे कृषि विशेषज्ञों ने किसानों की समस्याओं को सुनने के साथ साथ उन्हे लाभकारी खेती के बारे ने जानकारी भी दी है।
गोष्ठी में बलरामपुर चीनी मिल की हैदरगढ़ इकाई के गन्ना मुख्य प्रबंधक प्रवीण कुमार ने बताया कि इस समय गन्ना की बोआई हो रही है। जबकि लाल गन्ना की बोआई हो चुकी है। गन्ने की फसल में किसान सरसो और मटर की फसल भी बो सकते हैं। किंतु इसमें इतना ध्यान रखना है कि गन्ने की पौध को गिरना नहीं चाहिए। इसके लिए उन्हें झुंड में बांधा जा सकता है।
इसी के साथ उसी खेत में सरसों और मटर की फसल बोकर किसान तिहरा लाभ ले सकते हैं। उन्होंने बताया कि किसानों को सरकार छूट पर कृषि यंत्र भी दे रही है। इसके लिए भी किसान आवेदन करके सस्ते दर पर कृषि यंत्र प्राप्त कर सकते हैं। इस गोष्ठी में प्रमुख रूप से राकेश सिंह, महेंद्र सिंह, दीपू सिंह , उमेश द्विवेदी , जीत बहादुर सिंह , शिव बालक यादव , शिव कमल सिंह सहित सैकड़ों की संख्या में किसान मौजूद थे।
यह भी पढ़ें-बरेली: सूखे की गहरा रही आशंका, चार बिंदुओं पर आकलन करने में जुटा विभाग
