यूके का नया सम्राट: ‘प्रिंस’ से ‘किंग’ बने चार्ल्स-III, लंदन के सेंट जेम्स पैलेस में हुई ताजपोशी
लंदन। ब्रिटेन को नया सम्राट मिल गया है। किंग चार्ल्स-III की ब्रिटेन के नए सम्राट के रूप में ताजपोशी हो गई है। शनिवार को आयोजित एक कार्यक्रम में किंग चार्ल्स-III को ब्रिटेन का नया सम्राट घोषित किया गया। किंग चार्ल्स-III को ब्रिटेन का नया सम्राट घोषित किए जाने से संबंधित जरूरी औपचारिकताएं पूरी की गईं। …
लंदन। ब्रिटेन को नया सम्राट मिल गया है। किंग चार्ल्स-III की ब्रिटेन के नए सम्राट के रूप में ताजपोशी हो गई है। शनिवार को आयोजित एक कार्यक्रम में किंग चार्ल्स-III को ब्रिटेन का नया सम्राट घोषित किया गया। किंग चार्ल्स-III को ब्रिटेन का नया सम्राट घोषित किए जाने से संबंधित जरूरी औपचारिकताएं पूरी की गईं। समारोह का पहली बार टेलीविजन पर प्रसारण किया गया। उनकी मां एवं महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का गुरुवार को निधन हो जाने के बाद 73 वर्षीय पूर्व प्रिंस ऑफ वेल्स की ताजपोशी की गई है।
लंदन के सेंट जेम्स पैलेस में ताजपोशी की औपचारिक घोषणा करने और उनके शपथ ग्रहण के लिए शनिवार को समारोह आयोजित किया गया। किंग चार्ल्स तृतीय अपनी पत्नी, क्वीन कॉन्सर्ट कैमिला तथा अपने बेटे एवं उत्तराधिकारी प्रिंस विलियम के साथ समारोह में शरीक हुए। प्रिंस विलियम नये प्रिंस ऑफ वेल्स हैं। किंग चार्ल्स-III की ताजपोशी से पहले उनकी प्रधानमंत्री लिज ट्रस के साथ मुलाकात भी हुई आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री लिज ट्रस के साथ ही पूर्व प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन भी मौजूद रहे।
किंग चार्ल्स-III ने कहा, ‘‘मेरी मां का शासन समर्पण के साथ अद्वितीय था।’’ ब्रिटेन की सबसे लंबे समय तक राज करने वाली महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का 70 साल तक शासन करने के बाद बृहस्पतिवार को स्कॉटलैंड के बाल्मोरल कैसल में निधन हो गया। वह 96 वर्ष की थीं। चार्ल्स ने कहा, ‘‘इन जिम्मेदारियों को उठाते हुए मैं संवैधानिक सरकार को बरकरार रखने के उनके प्रेरक उदाहरण का पालन करूंगा।’’ चार्ल्स (73) ने कहा ‘‘महारानी ने खुद जिस समर्पण के साथ काम किया मैं भी अब संकल्प लेता हूं कि शेष समय में ईश्वर मुझे संवैधानिक सिद्धांतों को हमारे राष्ट्र के हित में कायम रखने की शक्ति दें।’’
किंग चार्ल्स-III ने आगे कहा, ‘‘इन जिम्मेदारियों को उठाते हुए मैं संवैधानिक सरकार को बरकरार रखने के उनके प्रेरक उदाहरण का पालन करूंगा तथा इन द्वीपों के लोगों, और राष्ट्रमंडल देशों तथा विश्व भर में फैले क्षेत्रों की शांति, सौहार्द एवं समृद्धि के लिए काम करूंगा।’’ उन्होंने कहा, ‘‘इस उद्देश्य में, मुझे पता है कि मुझे उन लोगों के स्नेह और निष्ठा का साथ मिलता रहेगा तथा इन कर्तव्यों के निर्वहन में मुझे उनके निर्वाचित संसदों के वकील द्वारा निर्देशित किया जाएगा।’’ उन्होंने ने कहा कि वह अपनी पत्नी ब्रिटेन की रानी कैमिला (75) के निरंतर समर्थन से बहुत प्रोत्साहित हुए। चार्ल्स ने कहा, ‘‘मैं संकल्प लेता हूं कि सबके हित को ध्यान में रखते हुए राष्ट्राध्यक्ष और राष्ट्र प्रमुख के तौर पर अपने दायित्वों का निर्वाह करता रहूंगा।’’ चार्ल्स तृतीय ने कहा, ‘‘मुझे जो भारी दायित्व मिला है और जीवन भर जिसे निभाना है, मैं संकल्प लेता हूं कि ईश्वर मुझे संवैधानिक सिद्धांतों को हमारे राष्ट्र के हित में कायम रखने की शक्ति दें।’’
ये भी पढ़ें : कैसा होगा किंग चार्ल्स III का राजशाही शासन? तौर-तरीकों में बदलाव के दिए संकेत
