अयोध्या: ट्यूबवेल के कमरे में नकब लगा मोटर उड़ा ले गए चोर, जांच में जुटी पुलिस
अयोध्या। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पंचायत मजरुद्दीनपुर में शुक्रवार रात को चोर ट्यूबवेल के कमरे में नकब लगाकर मोटर चोरी कर ले गए। मोटर चोरी होने की जानकारी किसान को शनिवार की सुबह हुई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल की। पीड़ित किसान ने बीकापुर कोतवाली में तहरीर दी है। मजरुद्दीनपुर निवासी कुलदीप …
अयोध्या। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पंचायत मजरुद्दीनपुर में शुक्रवार रात को चोर ट्यूबवेल के कमरे में नकब लगाकर मोटर चोरी कर ले गए। मोटर चोरी होने की जानकारी किसान को शनिवार की सुबह हुई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल की। पीड़ित किसान ने बीकापुर कोतवाली में तहरीर दी है।
मजरुद्दीनपुर निवासी कुलदीप उपाध्याय का गांव के निकट ही खेत है। जहां ट्यूबवेल लगा हुआ है। शुक्रवार को सिंचाई कर किसान घर लौट गया था। रात को चोरों ने नकब लगा कर मोटर चोरी कर लिया। कोतवाली प्रभारी सुमित श्रीवास्तव ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें-हल्द्वानीः आर्मी कैंपस में चोरी, चौकी के सामने दीवार फांद गया चोर
