न्यायमूर्ति मनोज तिवारी ने हल्द्वानी बार एसोसिएशन की 14 सदस्यीय नवनियुक्त कार्यकारिणी को दिलाई शपथ
हल्द्वानी, अमृत विचार। हल्द्वानी बार एसोसिएशन की नवनियुक्त कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह शनिवार को बार भवन जजी कोर्ट परिसर में संपन्न हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति मनोज तिवारी ने बार के नवनियुक्त पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। उन्होंने अधिवक्तागण को संबोधित करते हुए वादकारियों के हितों के अनुरूप कार्य करने …
हल्द्वानी, अमृत विचार। हल्द्वानी बार एसोसिएशन की नवनियुक्त कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह शनिवार को बार भवन जजी कोर्ट परिसर में संपन्न हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति मनोज तिवारी ने बार के नवनियुक्त पदाधिकारियों को शपथ दिलाई।

उन्होंने अधिवक्तागण को संबोधित करते हुए वादकारियों के हितों के अनुरूप कार्य करने और बार बेंच के मध्य बेहतर आपसी सम्बन्धों पर जोर दिया। उन्होंने नवनियुक्त पदाधिकारियों को ईमानदारी से कार्य करते हुए अधिवक्ता कल्याण के लिए प्रयासरत रहने की भी बात कही।

बार के निवर्तमान अध्यक्ष गोविन्द सिंह बिष्ट ने न्यायमूर्ति मनोज तिवारी का स्वागत किया। बार के अध्यक्ष योगेन्द्र चुफाल ने मुख्य अतिथि को मोमेंटो भेंट किया। सभा का संचालन सचिव विनीत परिहार ने किया। नवनिर्वाचित 14 सदस्यीय कार्यकारिणी में अध्यक्ष योगेन्द्र सिंह चुफाल, उपाध्यक्ष प्रकाश जोशी, उपाध्यक्ष महिला रजनी पाल, सचिव विनीत परिहार, उपसचिव हरीओम तिवारी, कोषाध्यक्ष अतुल पंत, उपसचिव प्रेस योगेश चंद्र लोहनी, लेखाधिकारी मनीष गोयल, पुस्तकालयाध्यक्ष मीनू चौहान, सदस्यगण- पीयूष लोशाली, किरन नेगी, सुधांशु तिवारी, बशीरत जहां, सदस्य महिला- सुचित्रा बेलवाल ने शपथ ली।

शपथ ग्रहण समारोह में न्यायमूर्ति मनोज तिवारी की धर्मपत्नी मंजू तिवारी को भी महिला पदाधिकारियों ने शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। समारोह में एडीजे अमनिंदर सिंह, परिवार न्यायालय के न्यायाधीश विध्यांचल सिंह, एडीजे पोक्सो नन्दन सिंह राणा, सीजेएम रमेश दिवाकर, एसीजेएम रेलवे मनोज कुमार द्विवेदी, सिविल जज ज्योति बाला, चुनाव अधिकारी दीवान सिंह बिष्ट, बार के पूर्व अध्यक्ष राम सिंह बसेड़ा, भुवन चन्द्र पनेरू, जगत सिंह, मो. यूसुफ, अब्दुल मतिन, चन्दन सिंह अधिकारी, दिनेश चंद्र तिवारी, सुरेश परिहार, केडी बुधानी, वीर सिंह थगुना, चन्द्रशेखर जोशी, इन्दर सिंह मेहता, संगीता ताकुली, हरिता पंत, सुनील कर्नाटक, प्रदीप हेड़िया, योगेश तिवारी, सतपाल सिंह, भुवन गुणवंत, दीपक तिवारी, रणजीत डसीला, नरेन्द्र बगडवाल, प्रदीप लोहनी, धर्मेन्द्र सोलंकी, मेहनाज जहां, हीरा बल्लभ पडलिया, आदित्य कुमार, प्रदीप बिष्ट, शुभांकर टम्टा, आसिफ, मजहर मियां जाफ़री,धर्मवीर, भुवन चन्द्र पाण्डे, महेश जोशी, आशीष सत्यवली, पुष्कर बिष्ट, पूनम कबडवाल, महिमा पाण्डेय, हिना बोरा, सुमित गुप्ता, सोहन रौतेला, दिनेश चंदोला, अनिल आर्या, अनिल कनौजिया, दृष्टि चौहान, नीलम, नीरज खेतवाल, गोविन्द डंगवाल, योगेन्द्र पाठक, सुधीर नैनवाल, पंकज बिष्ट, भानु खाती, चरनजीत गुप्ता, विजय लक्ष्मी चौहान, विपिन कुमार, चन्दन मेहता, राहुल रैकवाल, किशन पाण्डेय, मुकेश तिवारी, कुन्दन बिष्ट, गौतम, अमित गोयल, पीयूष तिवारी, संदीप रावत, गुलशन जहां, हेमा सुयाल, फरजाना खान, फरहीन, कंचन लोशाली, देवेन्द्र विश्वकर्मा, किशोर जोशी, मनीष जोशी, कोर्ट नाजिर रवि मठपाल, प्रियंक सक्सेना, डीके सक्सेना आदि रहे।
