लखनऊ : घरेलू हिंसा में महिला के पेट पर मारी लात, मुकदमा दर्ज
अमृत विचार, लखनऊ। घरेलू हिंसा पर रोकथाम लगाने के लिए महिला आयोग समेत पुलिस के आलाधिकारी तमाम दावे कर रहे हैं। इसके बावजूद महिलाएं घरेलू हिंसा का शिकार हो रही है। कृष्णानगर कोतवाली में घरेलू हिंसा से शिकार महिला ने शिकायत देते हुए पति समेत तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। महिला का …
अमृत विचार, लखनऊ। घरेलू हिंसा पर रोकथाम लगाने के लिए महिला आयोग समेत पुलिस के आलाधिकारी तमाम दावे कर रहे हैं। इसके बावजूद महिलाएं घरेलू हिंसा का शिकार हो रही है। कृष्णानगर कोतवाली में घरेलू हिंसा से शिकार महिला ने शिकायत देते हुए पति समेत तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। महिला का आरोप है कि पति ने उसके पेट पर लात मार दी। जिस वजह से उसकी हालत बिगड़ती चली गई और उसे अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा। हालांकि, पुलिस पूरे मामले की तफ्तीश में जुट गई है।
कृष्णानगर थानाक्षेत्र के हरिओमनगर निवासिनी अर्चना कुमारी के मुताबिक, पांच साल पहले उसकी शादी विनोद से हुई थी। उनकी बेटियां है। आरोप है कि शादी के बाद से ही वह घरेलू हिंसा का शिकार होने लगी। अक्सर शराब के नशे में विनोद उससे हाथपाई और मारपीट करता है।
आरोप है कि विनोद उसे जहर देकर मार देने की धमकी देता है। उसके बेटियों को भी परेशान करता है। कई बार उसने मायके में शिकायत की लेकिन परिजन समझा-बुझाकर मामला शांत करा देते थे। पीड़िता ने बताया ने उसका पति शराब के नशे में घर आया और बेल्टों से उसे पीटने लगा। विरोध करने पर पति ने उसके पेट पर लात मार दी। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई और उसे नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसके बाद पीड़िता ने कृष्णनगर कोतवाली में तहरीर देते हुए पति समेत सास-ससुर और जेठ के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
यह भी पढ़ें:- लखनऊ : दो बेटों के संग मां ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान…जानें क्या थी वजह
