रुद्रपुर: जन्मदिन की पाटी में फायरिंग, रिपोर्ट दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रुद्रपुर, अमृत विचार। जन्मदिन की पार्टी में रिवाल्वर से चार राउंड फायरिंग करने का मामला प्रकाश में आया है। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने पर पुलिस ने संज्ञान लिया और आरोपी की पहचान कर उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी। शुक्रवार को शहर में सोशल मीडिया में एक वीडियो वायरल हुआ। …

रुद्रपुर, अमृत विचार। जन्मदिन की पार्टी में रिवाल्वर से चार राउंड फायरिंग करने का मामला प्रकाश में आया है। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने पर पुलिस ने संज्ञान लिया और आरोपी की पहचान कर उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

शुक्रवार को शहर में सोशल मीडिया में एक वीडियो वायरल हुआ। जिसमें तीन-चार युवक जन्मदिन की पार्टी मना रहे हैं और एक युवक हाथ में रिवाल्वर लिये हैं। इस दौरान उस युवक ने जन्मदिन विश करते चार राउंड फायरिंग भी की।

वायरल वीडियो पुलिस तक पहुंचा तो पुलिस ने उसकी जांच शुरू कर दी। कोतवाल विक्रम राठौर ने बताया कि फायरिंग करने वाले युवक की पहचान दिनेशपुर नेता नगर निवासी मनमोहन सिंह बल के रूप में हुई है। बताया कि आरोपी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर लिया है। उसकी तलाश की जा रही है।

संबंधित समाचार