विधि व्यवस्था सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता, अपराध नियंत्रण में कोई कोताही न हो: नीतीश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्य में विधि व्यवस्था को सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए अधिकारियों को अपराध नियंत्रण में किसी तरह की कोताही नहीं बरतने का निर्देश दिया। कुमार ने शनिवार को यहां एक अणे मार्ग स्थित ‘संकल्प’ में विधि व्यवस्था की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में अधिकारियों को यह निर्देश दिया। …

पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्य में विधि व्यवस्था को सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए अधिकारियों को अपराध नियंत्रण में किसी तरह की कोताही नहीं बरतने का निर्देश दिया। कुमार ने शनिवार को यहां एक अणे मार्ग स्थित ‘संकल्प’ में विधि व्यवस्था की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में अधिकारियों को यह निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि विधि व्यवस्था सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। अपराध नियंत्रण में किसी प्रकार की कोताही न बरतें।

उन्होंने कहा कि गंभीर आपराधिक घटनाओं पर की गई कार्रवाई के संबंध में अपर पुलिस महानिदेशक, मुख्यालय प्रेस को प्रतिदिन अवगत कराएं और सोशल मीडिया पर भी इसके संबंध में जानकारी दें। घटना की पूरी जानकारी, उस पर की जा रही कार्रवाई, घटना के विभिन्न पहलुओं के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दें ताकि लोगों को सही जानकारी मिल सके।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी थानों में लैंडलाइन फोन चालू रहे, इसके लिए मुख्यालय स्तर से निरंतर अनुश्रवण करते रहें । उन्होंने अपराध अनुसंधान के कार्य में तेजी लाने और इसे ससमय पूर्ण करने का निर्देश दिया ताकि दोषियों पर जल्द कार्रवाई हो सके। इसके साथ ही उन्होंने गश्ती व्यवस्था को और सुदृढ़ करने और इसकी भी निरंतर निगरानी करते रहने का निर्देश दिया।

ये भी पढ़ें- वीर शहीदों के लंबे आंदोलन और संघर्ष का परिणाम है अलग झारखंड राज्य: हेमंत सोरेन

 

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा
गोमती नदी में उतरकर किसानों का अनोखा प्रदर्शन, 40 मिनट तक पानी में खड़े रहे; प्रशासन को सौंपा 108 सूत्रीय ज्ञापन
Ken-Betwa Project: मध्य प्रदेश के अमित भटनागर ने खत्म किया 18 दिन बाद अपना अनशन, मां के कहने पर लिया फैसला; जानिए पूरा मामला
UP T20 League 2026: आज होगा मिनी ऑक्शन, 250 से ज्यादा खिलाड़ियों पर लगेगी बोली; नोएडा के पास सबसे बड़ा पर्स
श्रावण मास 2026: काशी में सुरक्षा का मेगा प्लान, वाराणसी 5 जोन और 15 सेक्टर में बंटेगा; 5,000 पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात