ब्रिटेन की प्रधानमंत्री लिज ट्रस से पीएम मोदी ने की बातचीत, इन मुद्दों पर हुई चर्चा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को ब्रिटेन की नई प्रधानमंत्री लिज ट्रस से दूरभाष पर बातचीत की। प्रधानमंत्री कार्यालय की विज्ञप्ति के अनुसार मोदी ने ट्रस को ब्रिटेन के प्रधानमंत्री का पद संभालने की बधाई दी और इससे पहले ब्रिटेन के व्यापार मंत्री तथा विदेश मंत्री के रूप में भारत-ब्रिटेन के द्विपक्षीय संबंधों …

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को ब्रिटेन की नई प्रधानमंत्री लिज ट्रस से दूरभाष पर बातचीत की। प्रधानमंत्री कार्यालय की विज्ञप्ति के अनुसार मोदी ने ट्रस को ब्रिटेन के प्रधानमंत्री का पद संभालने की बधाई दी और इससे पहले ब्रिटेन के व्यापार मंत्री तथा विदेश मंत्री के रूप में भारत-ब्रिटेन के द्विपक्षीय संबंधों में उनके योगदान की सराहना की। बयान के मुताबिक दोनों नेताओं ने दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय रणनीतिक भागीदारी को सशक्त करने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

पीएम मोदी और लिज ट्रस ने द्विपक्षीय महत्व के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की जिनमें दोनों देशों के बीच मुक्त व्यापार समझौते के लिए चल रही बातचीत, भारत ब्रिटेन संबंधों के विस्तार के लिए प्रस्तावित 2030 की वृहद योजना, रक्षा और सुरक्षा क्षेत्र में सहयोग तथा दोनों देशों की जनता के बीच संपर्क संबंध बढ़ाने से जुड़े मुद्दे शामिल थे। ट्रस के इस बातचीत में मोदी ने ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के निधन पर ब्रिटेन के शाही परिवार और वहां की जनता के प्रति संवेदना भी प्रेषित की।

ये भी पढ़ें- केंद्र-राज्य विज्ञान सम्मेलन में PM मोदी की अपील- अपने देश के वैज्ञानिकों की उपलब्धियों को जमकर सेलिब्रेट करें

संबंधित समाचार