Road Safety World Series: इंडिया ने साउथ अफ्रीका को दिया 218 रनों का टारगेट, बिन्नी ने बनाए नाबाद 82 रन
कानपुर, अमृत विचार । रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज के पहले मैच में इंडिया लीजेंड्स ने साउथ अफ्रीका को 218 रनों का विशाल टारगेट दिया है। बिन्नी ने 42 गेंदों में नाबाद 82 रनों की पारी खेली इस दौरान उन्होंने पांच चौके और छह छक्के जड़े। उनका साथ युसुफ पठान ने दिया जिन्होंने 15 गेंदों में …
कानपुर, अमृत विचार । रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज के पहले मैच में इंडिया लीजेंड्स ने साउथ अफ्रीका को 218 रनों का विशाल टारगेट दिया है। बिन्नी ने 42 गेंदों में नाबाद 82 रनों की पारी खेली इस दौरान उन्होंने पांच चौके और छह छक्के जड़े। उनका साथ युसुफ पठान ने दिया जिन्होंने 15 गेंदों में ताबड़तोड़ 35 रन बनाए। जिसकी बदौलत टीम ने चार विकेट पर 217 रन बनाए हैं। इससे पहले पारी की शुरुआत करने उतरे सचिन तेंदुलकर और नमन ओझा ने पारी की शुरुआत की। टीम इंडिया का पहला विकेट सचिन के रूप में 46 रन पर गिरा।
सीरीज का पहला मैच इंडिया लीजेंड्स और साउथ अफ्रीका लीजेंड्स के बीच कानपुर के ग्रीन पार्क स्डेटियम में खेला जा रहा है। इंडिया टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। ओपनिंग करने के लिए सचिन के साथ नमन ओझा क्रीज पर आए। छठे ओवर में सचिन 15 बॉल में 16 रन बनाकर आउट हो गए। उनके जाने के बाद ही नमन भी नमन 18 गेंद में 21 रन बनाकर कैच आउट हो गए। टीम इंडिया के दो विकेट 62 रन पर हो गए थे। इसके बाद क्रीज पर आए सुरेश रैना ने 22 गेंदों में 33 रन की पारी खेली इस दौरान उन्होंने चार चौके और एक छक्का भी मारा। रैना 13वें ओवर में आउट हो गए। इस समय तक टीम इंडिया के स्कोर बोर्ड पर तीन विकेट पर 116 रन लग गए थे।
रैना के बाद स्टुअर्ट बिन्नी मैदान पर उतरे, इसके बाद स्टेडियम का माहौल ही बदल गया। बिन्नी ने तेज खेलते हुए 42 गेंदों में 82 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने ताबड़तोड 5 चौके और 6 छक्के भी लगाए। युवराज के बल्ले से कुछ खास रन नहीं निकले वह छह रन बनाकर ही पवेलियन लौट गए। पारी के अंतिम ओवरों में यूसुफ पठान उतरे तो आते ही चौकों छक्कों की बरसात कर दी। उन्होंने 15 गेंदो में 35 रन बनाए, इस दौरान उन्होंने इनिंग का सबसे लंबा छक्का भी मारा। उन्होंने अपनी पारी में चार छक्के और एक चौका मारा। खबर लिखे जाने तक साउथ अफ्रीका लीजेंड्स ने दो ओवर में बिना कोई नुकसान पर 12 रन बना लिए हैं।
यह भी पढ़ें –लखनऊ : अपहरणकर्ता को रिमांड पर लेकर सीन रिक्रिएशन करती है पुलिस
