लखीमपुर-खीरी: आया से अभद्रता पर पुलिस ने नहीं दर्ज की रिपोर्ट, जमकर हंगामा
अमृत विचार, गोला गोकर्णनाथ। शनिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में तैनात चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी ने अस्पताल की आया से अभद्रता और मारपीट की। पुलिस में तहरीर होने के बाद भी रिपोर्ट दर्ज न होने से गुस्साई आया और आशा बहुओं ने कोतवाली में जमकर हंगामा काटा। पुलिस अधिकारियों ने कार्रवाई का आश्वासन देकर उन्हें वापस …
अमृत विचार, गोला गोकर्णनाथ। शनिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में तैनात चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी ने अस्पताल की आया से अभद्रता और मारपीट की। पुलिस में तहरीर होने के बाद भी रिपोर्ट दर्ज न होने से गुस्साई आया और आशा बहुओं ने कोतवाली में जमकर हंगामा काटा। पुलिस अधिकारियों ने कार्रवाई का आश्वासन देकर उन्हें वापस किया।
कोतवाली में हंगामा कर रहीं सीएचसी की आया सुनीता देवी निवासी मोहल्ला ऊंची भूड़ ने बताया कि शनिवार दोपहर वह अपने मरीज का अल्ट्रासाउंड कराने स्वास्थ्य केंद्र गई थीं। उसी बीच सुनीता के पुत्र शानू का मित्र राजा मेडिकल सार्टीफिकेट बनवाने आ गया। वह डॉक्टरों के हड़ताल पर होने से कार्यालय में चतुर्थश्रेणी कर्मचारी गीताराम से मिली।
जिसने मेडिकल सार्टीफिकेट के लिए दो हजार रुपए मांगे। सुनीता का कहना है कि आर्थिक स्थित कमजोर बताने के बाद भी जब गीताराम नहीं माने तो एक हजार रुपया घर से मंगाकर कार्यालय के अंदर जाने लगीं तभी गीताराम ने गाली देकर धक्का मारकर बाहर भगा दिया। सुनीता के पति अनुज कुमार को खबर लगने पर वह सीएचसी पहुंचे। तब भी आरोपी ने उसके साथ मारपीट की और सुनीता को थप्पड़ और मुक्का मार देने से बचाव में उसकी चूड़ियां टूट गईं, जिससे हाथ लहूलुहान हो गया।
पीड़िता का कहना है कि उसने शनिवार को ही कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी थी। लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की, जिससे गुस्साई आया और आशा बहुओं ने कोतवाली में जमकर हंगामा किया। मुंख्यमंत्री के गोला में होने के कारण कोतवाली में मौजूद पुलिस अधिकारियों ने हंगामा कर रही महिलाओं को कार्रवाई का आश्वासन देकर वापस कर दिया।
