मुरादाबाद : हाईटेंशन लाइन की चपेट में आए दो मजदूर, एक की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। कुंदरकी थाना इलाके के कन्या इंटर कॉलेज कॉलोनी में पुताई करते समय एक मजदूर की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से मौत हो गई, जबकि दूसरा मजदूर उसको बचाने के चक्कर में झुलस गया।  उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार, मृतक उस्मान 45 वर्ष …

मुरादाबाद, अमृत विचार। कुंदरकी थाना इलाके के कन्या इंटर कॉलेज कॉलोनी में पुताई करते समय एक मजदूर की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से मौत हो गई, जबकि दूसरा मजदूर उसको बचाने के चक्कर में झुलस गया।  उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

जानकारी के अनुसार, मृतक उस्मान 45 वर्ष पुत्र इसहाक निवासी वार्ड नंबर चार में एक किराए के मकान में रहता है। पहला मकान उसको खाली करना था, जिसके चलते उसने बराबर में ही दूसरा मकान किराए पर रहने के लिए लिया था। वह रविवार की सुबह मकान की पुताई कर रहा था। इस दौरान वह हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया और झुलस गया। साथ में काम कर रहे मजदूर जमीर पुत्र छिद्दन उसको बचाने के लिए भागा। जैसे ही उसने उसकी टांग पकड़कर खींचा तो वह भी करंट की चपेट में आकर झुलस गया।

घटना के बाद मोहल्ले में चीख-पुकार मच गई। मोहल्ले वालों ने बिजली घर पहुंच कर विद्युत सप्लाई बंद करवाई और दोनों को आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुंदरकी लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने उस्मान को मृत घोषित कर दिया, जबकि जमील की गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

ये भी पढ़ें : मुरादाबाद : मुठभेड़ में पुलिस के हत्थे चढ़ा 25 हजार का इनामी, साथी फरार

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज