हरदोई: पुलिस कमिश्नर बनकर कर शिक्षक से एक लाख ठगे, पीड़ित ने प्रार्थना पत्र देकर रिपोर्ट दर्ज करने की मांग

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई। पुलिस कमिश्नर बनकर धोखाधड़ी करने वाले व्यक्ति ने सहायक अध्यापक से अपने खाते में एक लाख रूपए की नगदी ट्रांसफर करवा ली। पीड़ित शिक्षक ने शाहाबाद कोतवाली में प्रार्थना पत्र देकर रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की है। शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सहोरा स्थिति प्राथमिक विद्यालय में सौरभ पांडे सहायक अध्यापक पद …

हरदोई। पुलिस कमिश्नर बनकर धोखाधड़ी करने वाले व्यक्ति ने सहायक अध्यापक से अपने खाते में एक लाख रूपए की नगदी ट्रांसफर करवा ली। पीड़ित शिक्षक ने शाहाबाद कोतवाली में प्रार्थना पत्र देकर रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की है। शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सहोरा स्थिति प्राथमिक विद्यालय में सौरभ पांडे सहायक अध्यापक पद पर कार्यरत हैं।

सौरभ पांडे के अनुसार दो दिन पहले उनके पास एक फ्रेंड रिक्वेस्ट आई जिसे उन्होंने एक्सेप्ट कर लिया। उसके बाद उनकी फेसबुक आईडी हैक कर ली गई। बकौल सौरभ पांडे आईडी हैक करने के बाद उससे व्हाट्सएप का नंबर निकाल कर उनके नंबर पर बीएन श्रीवास्तव नाम के व्यक्ति द्वारा अपने को पुलिस कमिश्नर बता कर बात की गई और उन्हें धमकी दी गई।

जिससे डरकर सौरभ ने उसके खाते में एक लाख रूपए ट्रांसफर कर दिए। बकौल सहायक अध्यापक कथित पुलिस कमिश्नर खाते में और रुपए डालने के लिए दबाव बना रहा है, तथा जान माल की धमकियां दे रहा है । कोतवाली में प्रार्थना पत्र देकर सहायक अध्यापक ने रिपोर्ट अंकित करने की मांग की है।

यह भी पढ़ें-शाहजहांपुर: लोन दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह के पांच सदस्य गिरफ्तार

संबंधित समाचार