भाजपा नेता डॉ. लालजी प्रसाद ने सपा प्रमुख को बताया अल्पज्ञानी, किया यह बड़ा दावा
लखनऊ। प्रधानमंत्री अनुसूचित जाति अभ्युदय योजना के जरिये दलितों की आर्थिक स्थित बेहतर करने के साथ ही उन्हें उद्यमी बनने की दिशा में केंद्र व प्रदेश सरकार कार्य कर रही है। इस योजना के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दलितों की अर्थिक सशक्तिकरण के लिए बड़ा कदम …
लखनऊ। प्रधानमंत्री अनुसूचित जाति अभ्युदय योजना के जरिये दलितों की आर्थिक स्थित बेहतर करने के साथ ही उन्हें उद्यमी बनने की दिशा में केंद्र व प्रदेश सरकार कार्य कर रही है। इस योजना के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दलितों की अर्थिक सशक्तिकरण के लिए बड़ा कदम उठाया है।
जब देश आजादी का 100वां साल मना रहा होगा,तब तक दलित दंश समाप्त हो चुका होगा। यह कहना है उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम के चेयरमैन डॉ.लालजी प्रसाद निर्मल का। उन्होंने यह बातें आज अति विशिष्ट अतिथि गृह में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान कही। उन्होंने कहा कि अनुसूचित जाति का दलित दंश समाप्त करने की दिशा में सरकार ने इस योजना की शुरूआत कर महत्वपूर्ण कदम उठाया है।
इस योजना के तहत अनुसूचित जाति को उद्यमी बनने के लिए आय के साधन बढ़ाने वाली योजना चलायी जायेगी। बताया जा रहा है कि इस दौरान जो शख्स किसी उद्यम को शुरू करना चाहता है,उसे 50 हजार रूपये की सहायता के साथ ही स्थान,प्रशिक्षण,लोन तथा बाजार सब उपलब्ध कराने का काम सरकार करेगी।
उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम के चेयरमैन डॉ.लालजी प्रसाद निर्मल ने इस दौरान अखिलेश यादव पर भी निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव ,राहुल बाबा की तरह अल्पज्ञानी व्यक्ति हैं। इतना ही नहीं अखिलेश यादव को दलित द्रोही तक बताया है।
यह भी पढ़ें:-भुवनेश्वर कुमार : कभी मास्टर ब्लास्टर को बिना खाता खोले पवेलियन किया था रवाना, अब बनाया ये रिकॉर्ड
