बरेली: किसान से बोला सिपाही- ट्यूबवेल चलाओ शराब पीना है
बरेली, अमृत विचार। खेत में शराब पीने से मना करने पर सिपाही ने किसान को जमकर धमकाया। पीड़ित ने इसकी शिकायत इंस्पेक्टर से की लेकिन इंस्पेक्टर ने उसकी मदद करने की वजह उसे जेल भेजने की धमकी दे दी। फरीदपुर के किशुररा निवासी राजवीर ने बताया कि वह 26 जून को अपने खेत में काम …
बरेली, अमृत विचार। खेत में शराब पीने से मना करने पर सिपाही ने किसान को जमकर धमकाया। पीड़ित ने इसकी शिकायत इंस्पेक्टर से की लेकिन इंस्पेक्टर ने उसकी मदद करने की वजह उसे जेल भेजने की धमकी दे दी। फरीदपुर के किशुररा निवासी राजवीर ने बताया कि वह 26 जून को अपने खेत में काम कर रहा था।
इसी बीच फरीदपुर थाने का एक सिपाही वहां शराब की बोतल लेकर आ गया और शराब पीने के लिए ट्यूबवेल चलाने को कहा। राजवीर ने खेत में शराब पीने से मना कर दिया तो सिपाही ने उसे जमकर गालियां दी और देख लेने की धमकी दी । पीड़ित ने इसकी शिकायत इंस्पेक्टर फरीदपुर से की।
इंस्पेक्टर ने भी उल्टा उसे ही धमका दिया। साथ ही जेल भेजने तक की धमकी दे डाली। तब से राजवीर परेशान है। पीड़ित ने मामले की शिकायत बुधवार को एसएसपी ऑफिस में की। इसके बाद मामले की जांच सीओ फरीदपुर को दी गई है। जांच में दोष पाए जाने के बाद सिपाही पर कार्रवाई की जाएगी।
