चर्चा में क्याें है ‘ब्रम्हास्त्र’? जानें क्या है खास ?
मुंबई। ब्रम्हास्त्र एक बड़ी बजट की फिल्म है। इसके स्टार कास्ट भी अभिनय क्षेत्र के धुरधंर अभिनेता हैं। चर्चा की दूसरी सबसे बड़ी वजह लगातार फ्लॉप हो रही हिंदी फिल्में। इस फिल्म से हिंदी सिनेमा उद्योग को बहुत उम्मीदें हैं। जिस तरह से कोविड-19 महामारी के बाद हिंदी सिनेमा ने दर्शकों का प्यार और विश्वास …
मुंबई। ब्रम्हास्त्र एक बड़ी बजट की फिल्म है। इसके स्टार कास्ट भी अभिनय क्षेत्र के धुरधंर अभिनेता हैं। चर्चा की दूसरी सबसे बड़ी वजह लगातार फ्लॉप हो रही हिंदी फिल्में। इस फिल्म से हिंदी सिनेमा उद्योग को बहुत उम्मीदें हैं। जिस तरह से कोविड-19 महामारी के बाद हिंदी सिनेमा ने दर्शकों का प्यार और विश्वास खोया है। अब उसे ब्रम्हास्त्र के जरिए दोबारा वापस पाना चाहती है। ताकि सिनेमाघरों तक दर्शकों को खींच सके। भीड़ इकठ्ठा कर सके। इस योजना को सफल बनाने के लिए हिंदी सिनेमा जगत ने ब्रम्हास्त्र का इस्तेमाल किया है। यानी बहुप्रतीक्षित फिल्म ब्रम्हास्त्र के जरिए फिल्म मेकर्स ने सारे हथकंडे अपनाएं हैं। ये फिल्म खास क्यों है? इससे जुड़े बिन्दुओं पर नजर डालते हैं।
फिल्म निर्माण में देश- विदेश से जुड़े जानकार
इस फिल्म की खास बात यह है कि फिल्म ब्रम्हास्त्र के निर्माण के लिए देश-विदेश से लोग जुड़े। भारत से धर्मा प्रोडक्शन के करण जौहर फिल्म के निर्माता है। निर्देशक अयान मुखर्जी और सहनिर्माता अभिनेता रणबीर कपूर शुमार हैं। इसके अलावा फिल्म के निर्माण में स्टार स्टूडियो, प्राइम फोकस, स्टार लाइट पिक्चर्स, वाल्ट डिज्नी स्टूडियो मोशन पिक्चर्स की अहम भागेदारी है।
ब्रम्हास्त्र हिंदी फिल्म की अब तक की सबसे बड़ी रिलीज
फिल्म ब्रम्हास्त्र की रिलीज बड़े पैमाने पर हो सके इसके लिए भारत में यह जिम्मेदारी स्टार स्टूडियो ने ली। जबकि अन्तरर्राष्ट्रीय स्क्रीन्स पर इसे प्रदशिर्त करने के लिए ‘वाल्ट डिज्नी स्टूडियो मोशन पिक्चर्स’ ने जिम्मेदारी ली है। फिल्म दुनिया भर में आठ हजार स्क्रीन पर रिलीज हुई है। पांच हजार स्क्रीन भारत में और तीन हजार स्क्रीन विदेश में। इससे पहले हिंदी फिल्म को इतनी बड़ी रिलीज नहीं मिली है।
कई भाषा और फॉर्मेट में रिलीज
फिल्म ब्रम्हास्त्र खास हो भी क्यों न, फिल्म में तकनीकि और भव्यता है ही। ये 2D,3D और आइमैक्स 3D फॉर्मेट में रिलीज हुई है। साथ ही हिंदी के साथ तमिल, तेलुगु, मलयालम, कन्नड़ यानी पांच भारतीय भाषा में फिल्म रिलीज हुई।
हॉलीवुड फिल्म के तर्ज पर ब्रम्हास्त्र का निर्माण
हॉलीवुड की कई ऐसी फिल्में बनीं हैं जो नैचुरल सुपर पाॅवर विषय के साथ बनकर अच्छी कमाई की है। उसी तर्ज पर फिल्म ब्रम्हास्त्र का निर्माण हिंदु धर्म के सुपर नैचुरल पाॅवर पर हुआ है। फिल्म को जिस भव्यता और तकनीकि के जरिए बनाया गया है। यह दर्शकों में आकर्षण पैदा करता है। इसके उदाहरण कई हॉलीवुड फिल्में हैं।
पहली बार रणबीर और आलिया की जोड़ी पर्दे पर
फिल्म ब्रम्हास्त्र के जरिए पहली बार पर्दे पर आलिया और रणबीर कपूर ने साथ काम किया है। 2018 से फिल्म की शुरू हुई शूटिंग के साथ दोनों के बीच प्यार का परवान भी चढ़ा। कोविड-19 महामारी के चलते बहुप्रतिक्षित फिल्म ब्रम्हास्त्र की रिलीज डेट आगे बढ़ती रही। लेकिन आलिया और रणबीर की पर्दे की जोड़ी रियल लाइफ की जोड़ी बन गई।
फिल्म में ये प्रमुख कलाकार हैं
रणबीर और आलिया के अलावा अमिताभ बच्चन , नागार्जुन, डिम्पल कपाड़िया, सौरभ गुर्जर और मौनी राय जैसे प्रमुख कलाकार भी हैं। साथ ही शाहरूख खान की छोटा सा किरदार है। वह इस फिल्म में एक साइंटिस्ट का किरदार निभाया है। साउथ सुपरस्टार नागार्जुन और अमिताभ बच्चन ने 30 साल बाद साथ काम किया है। दोनों ने 1992 में आई फिल्म खुदा गवाह में किया था। वहीं 16 साल बाद नागार्जुन ने बॉलीवुड फिल्म में वापसी की है। आखिरी बार 2003 में आई फिल्म LOC कार्गिल में काम किया था।
ब्रम्हास्त्र को चुनौती
फिल्म को ब्लॉक बॉस्टर बनाने के लिए कोई भी कोर कसर नहीं छोड़ा गया। मार्केटिंग भी अच्छी की गई । रिलीज के पहले और दूसरे दिन फिल्म ने अच्छी कमाई भी की। लेकिन ब्रम्हास्त्र के लिए चनौती बहुत विकट है। क्योंकि फिल्म का निर्माण का लागत बजट 400 करोड़ रूपए है। यदि फिल्म 600 करोड़ रूपए की कमाई करती है तो फिल्म की सफलता के झंडे गाड़ पाएगी। वरना हिंदी फिल्म के स्टारडम पर ग्रहण लगना तय है। हालांकि फिल्म समीक्षकों की बात करें तो उनकी मिली जुली राय रही। वहीं फिल्म की कहानी कमजोर रही। विजुअल्स इफेक्टस जरूर अच्छे रहे लेकिन भारतीय सिनेमा दर्शक आज भी फिल्मों में स्टोरी खोजतें हैं जो कि ब्रम्हास्त्र में नहीं मिली।
‘यह भी पढ़ें:-बदला लेने के लिए वापस आ गए हैं केआरके, ट्वीट कर कही ये बात
