नेपोटिज्म की वजह से फिल्म से बाहर कर दी गई : प्रियंका चोपड़ा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई । बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा का कहना है कि नेपोटिज्म (भाई-भतीजावाद) के कारण वह एक बार फिल्म से बाहर कर दी गयी थीं। सुशांत सिंह राजपूत की कथित आत्महत्या के बाद सोशल मीडिया पर अलग अलग मुद्दों पर बहस छिड़ी हुई है। फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोग समेत आम यूजर्स नेपोटिज़्म, आउटसाइडर्स-इनसाइडर्स को लेकर …

मुंबई । बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा का कहना है कि नेपोटिज्म (भाई-भतीजावाद) के कारण वह एक बार फिल्म से बाहर कर दी गयी थीं। सुशांत सिंह राजपूत की कथित आत्महत्या के बाद सोशल मीडिया पर अलग अलग मुद्दों पर बहस छिड़ी हुई है।

फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोग समेत आम यूजर्स नेपोटिज़्म, आउटसाइडर्स-इनसाइडर्स को लेकर बहस कर रहे हैं। इस बीच प्रियंका ने भी इस मामले में अपनी राय रखी है। प्रियंका चोपड़ा ने नेपोटिज़्म पर बात करते हुए कहा कि इसके कारण वह एक फिल्म से बाहर हो गई थीं, जिसे लेकर वह काफी रोई भी थीं।

प्रियंका चोपड़ा ने कहा, “हर तरह की चीजें यहां मौजूद हैं। एक ऐसे परिवार में जन्म लेना जिसकी विरासत है, गलत नहीं है। स्टार किड्स पर परिवार के नाम पर जीने का दबाव होता है। हर स्टार की अपनी व्यक्तिगत यात्रा होती है। मेरे समय में, मैंने काफी कुछ झेला है। मैं एक फिल्म से बाहर कर दी गई थी, क्योंकि निर्माता ने मेरी जगह किसी और की सिफारिश की थी। मैं रोई थी और आगे बढ़ गई थी। आखिरकार जो लोग सफलता की कहानियों के लिए होते हैं, वे सभी बाधाओं के बावजूद भी बन जाते हैं।”

संबंधित समाचार