लालकुआं: समतलीकरण नियम खत्म करने, गौला व नंधौर की खनन रॉयल्टी कम करने की मांग
लालकुआं, अमृत विचार। खनन व्यवसायियों की ओर से समतलीकरण नियम खत्म करने एवं गौला व नंधौर की खनन रॉयल्टी कम करने की मांग की जा रही है। इसको लेकर क्षेत्र के दर्जन भर खनन व्यवसायियों ने वन विकास निगम के अध्यक्ष कैलाश चंद्र गहतोड़ी को ज्ञापन सौंप समाधान करने की मांग की है। काशीपुर स्थित …
लालकुआं, अमृत विचार। खनन व्यवसायियों की ओर से समतलीकरण नियम खत्म करने एवं गौला व नंधौर की खनन रॉयल्टी कम करने की मांग की जा रही है। इसको लेकर क्षेत्र के दर्जन भर खनन व्यवसायियों ने वन विकास निगम के अध्यक्ष कैलाश चंद्र गहतोड़ी को ज्ञापन सौंप समाधान करने की मांग की है।
काशीपुर स्थित उनके आवास पहुंचे क्षेत्र के खनन व्यवसायियों ने कहा कि सरकार द्वारा बनाए गए समतलीकरण के नियम के चलते खनन व्यवसाय बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। गौला और नंधौर नदी की रॉयल्टी की दरें भी अत्यधिक होने के चलते दोनों नदियों से खनन कार्य करने वाले 10,000 से अधिक खनन व्यवसायियों की रोजी रोटी खतरे में है।
ऐसे में अभिलंब रॉयल्टी की दरें समतलीकरण की दरों के अनुरूप करने की आवश्यकता है। इस पर वन विकास निगम के अध्यक्ष कैलाश गहतोड़ी ने आश्वासन दिया कि वह जल्द ही इस मामले में कोई ना कोई निर्णय लेकर खनन व्यवसायियों को राहत खिलाएंगे। ज्ञापन देने वालों में वरिष्ठ खनन व्यवसाई एवं भाजपा नेता इंदर सिंह बिष्ट, देवेंद्र सिंह बिष्ट, जीवन बोरा और सोनू सुयाल सहित कई व्यवसाई शामिल रहे।
