बहराइच: प्रशासन की अनुमति से नये दुर्गा प्रतिमा की होगी स्थापना, महासमिति के पदाधिकारियों ने की बैठक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। नवरात्रि पर्व धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाने के लिए श्री मां दुर्गा हिन्दू पूजन महासमिति के पदाधिकारियों की बैठक रविवार को महासमिति के कोषाध्यक्ष कन्हैया सोनी के मीराखेलपुरा आवास पर आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता कार्यकारी अध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप सिंह ‘टिंकू’ ने की। बैठक में आगामी 26 सितम्बर से शुरू हो रहे नवरात्रि …

बहराइच। नवरात्रि पर्व धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाने के लिए श्री मां दुर्गा हिन्दू पूजन महासमिति के पदाधिकारियों की बैठक रविवार को महासमिति के कोषाध्यक्ष कन्हैया सोनी के मीराखेलपुरा आवास पर आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता कार्यकारी अध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप सिंह ‘टिंकू’ ने की। बैठक में आगामी 26 सितम्बर से शुरू हो रहे नवरात्रि पर्व को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए महासमिति के पदाधिकारियों ने व्यूह रचना बनाई।

महासमिति के महामंत्री सुदामा मिश्रा ने बताया कि गत वर्ष भांति इस वर्ष भी प्रशासन के सहयोग से नवरात्रि पर्व को सकुशल सम्पन्न कराना है। उन्होंने बताया कि नई प्रतिमाएं जिला प्रशासन की सहमति से तय मानकों को पूरा करके स्थापित करवाई जाएगी। उन्होंने दुर्गा पूजा समितियों से अपील की कि नवरात्रि पर्व दिव्यता एवं भव्यता के साथ मनाएं। महासमिति जिला प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित करके विसर्जन की रूपरेखा तय करेगी। महासमिति की अगली बैठक 18 सितम्बर रविवार को आयोजित की जाएगी।

बैठक में वरिष्ठ सदस्य सन्त राम सिंह, विधायक प्रतिनिधि निशंक त्रिपाठी, मीडिया प्रभारी सचिन श्रीवास्तव, सुरेश कुमार गुप्ता, कन्हैया सोनी, लव कुमार द्विवेदी, ज्ञानेन्द्रधर ज्ञानी, विपिन यज्ञसैनी, शिव शरण सिंह, राम जी शुक्ला, बैजनाथ रस्तोगी, सुधाकर मिश्रा, सत्येन्द्र शुक्ला, आत्मा राम यादव, देवेन्द्र गुप्ता,गौरव तिवारी, राज कुमार सोनी,विनोद कुमार रस्तोगी, राजेन्द्र कुमार युवराज, अभिषेक त्रिपाठी सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें:-हिट एंड रन केस: भोपाल में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन करने जा रहे लोगों को कार ने रौंदा, तीन की हालत गंभीर

संबंधित समाचार