पीलीभीत: कैटरिंग व्यापारी के खाते से 65 हजार उड़ाए, शिकायत मिलने के बाद छानबीन में जुटी पुलिस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पीलीभीत, अमृत विचार। कैटरिंग व्यापारी के खाते से कई बार में जालसाजों ने 65 हजार रुपये निकाल लिए। यह रकम कुछ खातों में स्थानांतरित की गई। साइबर सेल पीड़ित से शिकायत मिलने पर छानबीन में जुट गई है। शहर के मोहल्ला देशनगर निवासी राजीव कुमार कैटरिंग का कार्य करते हैं। उनका खाता पंजाब एंड सिंध …

पीलीभीत, अमृत विचार। कैटरिंग व्यापारी के खाते से कई बार में जालसाजों ने 65 हजार रुपये निकाल लिए। यह रकम कुछ खातों में स्थानांतरित की गई। साइबर सेल पीड़ित से शिकायत मिलने पर छानबीन में जुट गई है। शहर के मोहल्ला देशनगर निवासी राजीव कुमार कैटरिंग का कार्य करते हैं। उनका खाता पंजाब एंड सिंध बैंक में है। तीन दिन जालसाजी कर उनके खाते कई बार में 65 हजार रुपये निकाल लिए गए। इसका काफी देर तक कोई मेसेज भी मोबाइल पर नहीं पहुंचा।

बाद में फोन पे एप पर एक साथ खाते से रकम निकलने के मेसेज प्राप्त हुए तो उनके होश उड़ गए। उसी दिन बैंक जाकर जानकारी जुटाई। जिसमें जनपद के ही कुछ खातों में रकम ट्रांसफर होने का पता लगा। इसकी शिकायत पुलिस से की गई। जिसके बाद साइबर सेल की टीम छानबीन में जुट गई है।

ये भी पढ़ें- पीलीभीत: दुष्कर्म के बाद जिंदा जलाई गई थी दलित किशोरी, दो गिरफ्तार

 

संबंधित समाचार