Queen Elizabeth-II Funeral: दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति एलिजाबेथ के अंतिम संस्कार में होंगे शामिल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सोल। दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति यूं सुक-योल महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे। राष्ट्रपति कार्यालय द्वारा रविवार को जारी रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई। रिपोर्ट के अनुसार, शाही परिवार ने शनिवार को कहा कि महारानी एलिजाबेथ का अंतिम संस्कार 19 सितंबर को वेस्टमिंस्टर एब्बे में किया जाएगा। उनके अंतिम संस्कार में …

सोल। दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति यूं सुक-योल महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे। राष्ट्रपति कार्यालय द्वारा रविवार को जारी रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई। रिपोर्ट के अनुसार, शाही परिवार ने शनिवार को कहा कि महारानी एलिजाबेथ का अंतिम संस्कार 19 सितंबर को वेस्टमिंस्टर एब्बे में किया जाएगा।

उनके अंतिम संस्कार में ब्रिटिश शाही परिवार और विदेशी गणमान्य लोग शामिल होंगे। विज्ञप्ति में बताया गया,“राष्ट्रपति यूं सुक-योल 19 सितंबर को लंदन के वेस्टमिंस्टर एब्बे में यूनाइटेड किंगडम की दिवंगत महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे।”

स्कॉटलैंड के बाल्मोरल कैसल में महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का गुरुवार को 96 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उन्होंने ब्रिटिश सिंहासन पर 70 से अधिक वर्षों तक शासन किया। उनके निधन के तुरंत बाद उनके सबसे बड़े पुत्र चार्ल्स तृतीय को ब्रिटेन का नया राजा बनाया गया, लेकिन आधिकारिक समारोह शनिवार को लंदन के सेंट जेम्स पैलेस में हुआ।

ये भी पढ़ें:- बंद हुआ यूरोप का सबसे बड़ा Zaporizhzhia Nuclear Plant का आखिरी रिएक्टर, जानिए वजह

संबंधित समाचार