आजमगढ़: सामूहिक दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ में दबोचा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

आजमगढ़, अमृत विचार। बरदह थाना क्षेत्र में शनिवार की देर रात सामूहिक दुष्कर्म के आरोपी के साथ पुलिस की मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में एक आरोपी पुलिस की गोली से घायल हो गया। उसे गिरफ्तार कर पुलिस ने अस्पताल भेज दिया है। बरदह थाना क्षेत्र की रहने वाली एक किशोरी शुक्रवार की शाम पड़ोस के …

आजमगढ़, अमृत विचार। बरदह थाना क्षेत्र में शनिवार की देर रात सामूहिक दुष्कर्म के आरोपी के साथ पुलिस की मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में एक आरोपी पुलिस की गोली से घायल हो गया। उसे गिरफ्तार कर पुलिस ने अस्पताल भेज दिया है।

बरदह थाना क्षेत्र की रहने वाली एक किशोरी शुक्रवार की शाम पड़ोस के गांव में दूध पहुंचाने गई थी। दूध पहुंचा कर वापस लौटते समय पड़ोसी गांव के सिवान में तीन युवकों ने उसे पकड़ लिया और जबरन सरपत के झुंड में ले जाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। इसके बाद दुष्कर्म करने वाले किशोरी को जानमाल की धमकी देते हुए फरार हो गए। पीड़िता किसी तरह घर पहुंची और देर रात लगभग नौ बजे पिता के घर आने पर उन्हें आप बीती बताई। इसके बाद पिता ने यूपी 112 पर घटना की सूचना दिया। पुलिस मौके पर पहुंची और पिता पुत्री को लेकर थाने चली आई।

पिता ने तीन के खिलाफ नामजद तहरीर दिया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर लिया और नामजद अभियुक्तों की तलाश में जुट गई। शनिवार की देर रात दुष्कर्म के आरोपियों का पुलिस से आमना-सामना हो गया। पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो एक युवक ने पुलिस टीम पर फायर कर दिया। जिस पर पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग किया। जिसमें दुष्कर्मी विकास गिरी के पैर में गोली लगी और वह मौके पर ही गिर पड़ा। पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया।

यह भी पढ़ें –बाराबंकी: पुलिस के हत्थे चढ़ा शातिर चोरों का गिरोह, चार गिरफ्तार …लाखों के जेवरात और कार बरामद

संबंधित समाचार