Virat Kohli vs Babar Azam : ‘विराट कोहली मेरे दिल के बहुत करीब’, पाकिस्तानी कोच ने बाबर आजम से तुलना पर दिया बड़ा बयान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली ने एशिया कप 2022 सीजन में शतक लगाते हुए आलोचकों को करारा जवाब दिया है। यह उनके करियर का 71वां इंटनरेशनल शतक है। इसी के साथ एक बार फिर कोहली के साथ पाकिस्तान टीम के कप्तान बाबर आजम की तुलना होने लगी है। मतलब कि दोनों खिलाड़ियों के …

नई दिल्ली। पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली ने एशिया कप 2022 सीजन में शतक लगाते हुए आलोचकों को करारा जवाब दिया है। यह उनके करियर का 71वां इंटनरेशनल शतक है। इसी के साथ एक बार फिर कोहली के साथ पाकिस्तान टीम के कप्तान बाबर आजम की तुलना होने लगी है। मतलब कि दोनों खिलाड़ियों के बीच बेस्ट चुनने की बहस फिर से शुरू हो गई है। इस बहस के बीच पाकिस्तान के कोच सकलैन मुश्ताक ने बड़ा बयान दिया है।

पूर्व क्रिकेटर और पाकिस्तान के मुख्य कोच सकलैन ने विराट की तुलना में बाबर को बेहतर बताया। पाकिस्तान टीम के कोच सकलैन मुश्ताक साथ ही कहा कि विराट कोहली उनके दिल के बेहद करीब हैं। मुश्ताक ने स्पोर्ट्स कीड़ा से बात की। इस दौरान उनसे बाबर और कोहली में से किसी एक को चुनने के लिए कहा, तो उन्होंने कहा, ‘बिल्कुल, मैं बाबर ही कहूंगा… लेकिन विराट कोहली मेरे दिल के बहुत करीब है।

जयसूर्या और उनके बेटे को कोहली पसंद हैं
हाल ही में श्रीलंका के पूर्व दिग्गज प्लेयर सनथ जयसूर्या से भी किसी प्रोग्राम में बाबर और कोहली में से किसी एक को चुनने के लिए कहा गया था। तब उन्होंने विराट कोहली का नाम लिया था। उन्होंने यह भी कहा था कि कोहली उनके साथ-साथ उनके बेटे के भी फेवरेट हैं। जयसूर्या ने कहा था, ‘मैं विराट कोहली को पसंद करता हूं। वह मेरे पसंदीदा प्लेयर हैं। मेरे साथ-साथ मेरे बेटे के भी बहुत फेवरेट हैं।

एशिया कप में विराट हिट तो बाबर हुए फ्लॉप
बता दें कि विराट ने हाल ही में अफगानिस्तान के खिलाफ सुपर-चार राउंड के मुकाबले में अपना शतकों का सूखा खत्म किया था। उन्होंने टी20 करियर का अपना पहला और अंतरराष्ट्रीय करियर का 71वां शतक लगाते हुए कई रिकॉर्ड अपने नाम किए थे। विराट ने एशिया कप 2022 में दो अर्धशतक और एक शतक समेत 276 रन बनाए। जबकि बाबर ने पांच मैच में महज 63 रन बनाए।

ये भी पढ़ें : T20 World Cup : टी20 विश्व कप से पहले फिट हुए जसप्रीत बुमराह-हर्षल पटेल, इस दिन होगा टीम इंडिया का ऐलान

संबंधित समाचार