देहरादून के बाद अब हल्द्वानी में गरजेंगे युवा, भर्ती घोटालों पर 14 सितंबर को युवा महाआक्रोश रैली

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की परीक्षाओं और विधानसभा में बैकडोर भर्तियों में भ्रष्टाचार उजागर होने के बाद प्रदेश का युवा गुस्से में है। हो भी क्यों न, आखिर मेहनत युवा करें और मलाई नेता और उनके हाकिम खाएं, तो कैसे बर्दाश्त करें। यही वजह है कि राज्य बनने के बाद से …

हल्द्वानी, अमृत विचार। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की परीक्षाओं और विधानसभा में बैकडोर भर्तियों में भ्रष्टाचार उजागर होने के बाद प्रदेश का युवा गुस्से में है। हो भी क्यों न, आखिर मेहनत युवा करें और मलाई नेता और उनके हाकिम खाएं, तो कैसे बर्दाश्त करें। यही वजह है कि राज्य बनने के बाद से अब तक हुई तमाम भर्ती परीक्षाओं और सचिवालय में हुई नियुक्तियों की सीबीआई जांच कराने की मांग को लेकर युवा धामी सरकार को झुकाने की तैयारी में हैं। देहरादून के गांधी मैदान में बीते दिनों प्रदेश भर से एकजुट हुए युवाओं ने गुस्से का इजहार किया था।

अब हल्द्वानी के एमबीपीजी कॉलेज के मैदान में उत्तराखंड युवा एकता मंच के बैनर तले एक बार फिर युवा महाआक्रोश रैली की तैयारी है। 14 सितंबर को सुबह 10 बजे से यहां रैली का आयोजन किया जाएगा। उम्मीद जताई जा रही है कि रैली में कुमाऊं के छह जिलों के अलावा गढ़वाल से भी बड़ी संख्या में युवा एकजुट होकर धामी सरकार से भर्ती घोटालों की सीबीआई जांच की मांग करेंगे। इसके साथ ही भर्ती घोटालों में लिप्त नेताओं की संपत्ति की जब्त कर दोषियों को सख्त से सख्त सजा देने की मांग भी उठ रही है।

संबंधित समाचार