ओडिशा में 16 लाख रुपये के जाली नोट बरामद, एक व्यक्ति गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

भुवनेश्वर। ओडिशा के राउरकेला जिले में एक व्यक्ति के पास से 16 लाख रुपये से अधिक मूल्य के जाली भारतीय नोट बरामद होने के बाद उसे गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, गिरफ्तार किया गया। व्यक्ति मूल रूप से दिल्ली का रहने वाला …

भुवनेश्वर। ओडिशा के राउरकेला जिले में एक व्यक्ति के पास से 16 लाख रुपये से अधिक मूल्य के जाली भारतीय नोट बरामद होने के बाद उसे गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, गिरफ्तार किया गया।

व्यक्ति मूल रूप से दिल्ली का रहने वाला है। पुलिस की अपराध शाखा के विशेष कार्य बल ने खुफिया सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए जिला पुलिस की मदद से शनिवार को राउरकेला शहर के सेक्टर-17 इलाके से एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। उसके बाद व्यक्ति के पास से जाली नोट बरामद किए गए। पुलिस अधिकारी के मुताबिक, आरोपी दिल्ली के बदरपुर इलाके का रहने वाला है और वह ओडिशा के उत्तरी शहर में रहता है।

पुलिस अधिकारी ने कहा कि उसके पास से 16.11 लाख रुपये मूल्य के जाली भारतीय नोट, एक लैपटॉप, एक रंगीन प्रिंटर और अन्य सामान बरामद किये गए। इस सिलसिले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई के लिए राउरकेला के सेक्टर-15 पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है।

यह भी पढ़ें:-इस दिन कराहल जाएंगे PM मोदी, CM शिवराज ने तैयारियों का लिया जायजा

संबंधित समाचार