अयोध्या: जनाबे सकीना की याद में रात भर हुआ मातम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या, अमृत विचार। धारा रोड स्थित हौज ए सकीना पर शनिवार की रात अंजुमन हैदरया की ओर से बयाद-ए सकीना बिंतुल हुसैन गैर तरही शब्बेदारी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शहर व जिले के सैकड़ों सोगवारान ए हुसैन ने शिरकत की और पूरी रात मातम कर जनाब ए सकीना की शहादत का पुरसा देते …

अयोध्या, अमृत विचार। धारा रोड स्थित हौज ए सकीना पर शनिवार की रात अंजुमन हैदरया की ओर से बयाद-ए सकीना बिंतुल हुसैन गैर तरही शब्बेदारी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शहर व जिले के सैकड़ों सोगवारान ए हुसैन ने शिरकत की और पूरी रात मातम कर जनाब ए सकीना की शहादत का पुरसा देते हुए खिराजे अकीदत पेश किया। शब्बेदारी से पहले शायरों ने अपने अपने कलाम पेश किए।

इसके बाद मजलिस हुई जिसे बनारस से आए मौलाना तौसीफ अली ने खिताब किया। उन्होंने बारगाह-ए-हजरत इमाम हुसैन में नजराना-ए-अकीदत पेश की और अंत में कर्बला से लेकर शाम तक के सफर में जनाबे सकीना पर हुए जुल्मों को बयान किया। जिसको सुनते ही अजादारों की आंखों में आंसू आ गये। मजलिस के उपरांत शहर की मातमी अंजुमनों नासिरया कदीम, गुंचए मजलूमिया, हुसैनिया, आबिदिया, अब्बासिया, रूहे ईमा, मासुमिया, गुंचये अब्बासिया आदि अंजुमनो ने अपने अपने नौहे पेश किए।

यह भी पढ़ें –ओडिशा में 16 लाख रुपये के जाली नोट बरामद, एक व्यक्ति गिरफ्तार

संबंधित समाचार