बहराइच: आरटीआई कार्यकर्ता ने जहर खिलाने का लगाया आरोप, अस्पताल में चल रहा इलाज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच, अमृत विचार। नवाबगंज के ग्राम चौगोडवा गांव निवासी आरटीआई कार्यकर्ता ने प्रधान के सहायक समेत चार पर जहर खिलाने का आरोप लगाया है। गंभीर हालत में आरटीआई कार्यकर्ता का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। डॉक्टर ने भी जहर शरीर में पहुंचने की बात कही है। अभी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की …

बहराइच, अमृत विचार। नवाबगंज के ग्राम चौगोडवा गांव निवासी आरटीआई कार्यकर्ता ने प्रधान के सहायक समेत चार पर जहर खिलाने का आरोप लगाया है। गंभीर हालत में आरटीआई कार्यकर्ता का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। डॉक्टर ने भी जहर शरीर में पहुंचने की बात कही है। अभी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की है।

नवाबगंज थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत चौगोड़वा की ग्राम प्रधान से नौ बिंदुओं पर सूचना मांगी थी। ग्राम पंचायत के मजरा हरिहरपुर निवासी आरटीआई कार्यकर्ता घनश्याम पुत्र राम प्रगट ने बताया कि शनिवार को वह अपने खेत में था। तभी ग्राम प्रधान और पति के सहायक गिरधर गोपाल ने अपने अन्य तीन सहयोगियों के साथ उसे जहर खिला दिया। किसी तरह वह थाने पहुंचा तो पुलिस ने उसे सीएचसी पहुंचाया। यहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल के ईएमओ डॉक्टर मनोज चौधरी ने आरटीआई कार्यकर्ता का इलाज किया।

डॉक्टर ने बताया कि घनश्याम के शरीर में जहर फैल गया था। इलाज के बाद सुधार है। घनश्याम ने बताया कि उसने ग्राम प्रधान से 30 अप्रैल 2022 को बीते पांच साल में वितरित हुए आवास, शौचालय, तालाब और सड़क निर्माण की जानकारी मांगी थी। इसी से नाराज होकर जहर खिलाया गया है। अभी तक पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की है।

यह भी पढ़ें –बरेली: शौक पूरा करने का चढ़ा ऐसा खुमार, आईफोन और बाइक के लिए बन गया लुटेरा

संबंधित समाचार