मदरसे में नहीं पढ़ना चाहता था, रच डाली मदरसा बंद करने के लिए मर्डर की साजिश, दोस्त को उतारा मौत के घाट
नूह। हरियाणा के नूह के पुन्हाना उपमंडल के गांव शाह चोखा में पीर दादा शाह चौखा की मंझार के पास स्थित मदरसा में पढ़ने वाले 11 साल के छात्र का शव 5 सितंबर को मिला था। एसएचओ सतबीर सिंह ने बताया कि मदरसा के एक छात्र की मृत्यु के मामले में जांच की गई। यह …
नूह। हरियाणा के नूह के पुन्हाना उपमंडल के गांव शाह चोखा में पीर दादा शाह चौखा की मंझार के पास स्थित मदरसा में पढ़ने वाले 11 साल के छात्र का शव 5 सितंबर को मिला था।
एसएचओ सतबीर सिंह ने बताया कि मदरसा के एक छात्र की मृत्यु के मामले में जांच की गई। यह पाया गया कि उसी मदरसे के एक और 13 वर्षीय छात्र ने उसकी हत्या कर दी क्योंकि वह मदरसा में नहीं पढ़ना चाहता था वह बाहर स्कूल जाना चाहता था।
सतबीर सिंह ने बताया कि आरोपी लड़का मदरसे में पढ़ना नहीं चाहता था इसलिए उसने मदरसे का नाम बदनाम करने के लिए यह कृत्य किया ताकि मदरसा बंद हो जाए और वह इससे बाहर निकल सके।
मृतक के परिजनों के मुताबिक, इसकी उम्र 11 साल थी और यह इस मदरसा में 1 साल से पढ़ रहा था। बताया गया कि मेरा भतीजा मदरसा से निकल गया है लेकिन घर नहीं पहुंचा। हमने इसकी खोज की लेकिन कहीं नहीं मिला। यह हत्या है। इसके पिता नहीं है और यह 3 भाई बहन हैं। हमारी मांग है कि इसमें कार्रवाई हो।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उषा कुंडू ने कहा था कि हमें मदरसा में एक शव मिलने की सूचना मिली थी जिसके बाद हम यहां पहुंचे। हमने यहां FSL की टीम को बुलाया है और घटना स्थल की जांच कर रहे हैं। हमें अभी किसी से मामले में शिकायत नहीं मिली है। हम मामले में FIR दर्ज़ करेंगे।
ये भी पढ़ें : आठ साल के बच्चे की गिरफ्तारी पर ओवैसी का बयान, कहा- मुसलमानों को कितनी नस्लों की कुर्बानी देगी होगी?
