गौतमबुद्ध नगर: पीएम मोदी करेंगे विश्व डेयरी शिखर सम्मेलन का उद्घाटन, कार्यक्रम के लिए पहुंचे सीएम योगी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गौतमबुद्ध नगर, अमृत विचार। अब से कुछ ही देर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इंडियन एक्सपो मार्ट में विश्व डेयरी शिखर सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खुद वहां उपस्थित हैं। इससे पहले सीएम योगी ने रविवार को सम्मेलन की तैयारियों का जायजा लेकर अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। योगी ने नोएडा एयरपोर्ट के निर्माण कार्य …

गौतमबुद्ध नगर, अमृत विचार। अब से कुछ ही देर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इंडियन एक्सपो मार्ट में विश्व डेयरी शिखर सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खुद वहां उपस्थित हैं। इससे पहले सीएम योगी ने रविवार को सम्मेलन की तैयारियों का जायजा लेकर अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। योगी ने नोएडा एयरपोर्ट के निर्माण कार्य का भी निरीक्षण किया।

बताते चलें कि भारत दूसरी बार विश्व डेयरी शिखर सम्मेलन की मेजबानी कर रहा है। 1974 में भी देश ने विश्व डेयरी कांग्रेस की मेजबानी की थी, तब डेयरी में आत्मनिर्भरता का लक्ष्य तय किया था। देश ने इसमें उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की। इस सम्मेलन में पोषण व आजीविका के लिए डेयरी विषय पर चर्चा होगी। इसमें 50 देशों के करीब 1433 प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे।

साथ ही, 800 से अधिक डेरी किसान शिरकत करेंगे। प्रधानमंत्री भारतीय श्वेत क्रांति के इतिहास और मौजूदा स्थिति पर बनी लघु फिल्म भी देखेंगे। इस दौरान गृहमंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत अन्य प्रदेशों के मुख्यमंत्री और वीआईपी मौजूद रहेंगे।

यह भी पढ़ें –रायबरेली: बाइक सवार बदमाशों ने सर्राफा व्यवसाई पर हमला कर लूटे रुपये और जेवर

संबंधित समाचार