लखनऊ: पूर्व सांसद को फोन पर मिली धमकी, एफआईआर दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। यूपी में भारतीय जनता पार्टी के पूर्व सांसद हरि नारायण राजभर को धमकी भरे फोन कॉल आए हैं। अज्ञात कॉलर ने इस दौरान उनके पूछा कि मऊ से सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के विधायक अब्बास अंसारी पर अपमानजनक बयान क्यों दिया? फोन करने वाले ने इसके अलावा उन्हें चेताया कि वह आगे …

लखनऊ, अमृत विचार। यूपी में भारतीय जनता पार्टी के पूर्व सांसद हरि नारायण राजभर को धमकी भरे फोन कॉल आए हैं। अज्ञात कॉलर ने इस दौरान उनके पूछा कि मऊ से सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के विधायक अब्बास अंसारी पर अपमानजनक बयान क्यों दिया? फोन करने वाले ने इसके अलावा उन्हें चेताया कि वह आगे के बुरे नतीजे भुगतने के लिए तैयार रहें।

पूर्व सांसद को एक अनजान फोन नंबर से धमकी भरा कॉल आया था। शिकायतकर्ता को धमकी वाला फोन कॉल उस वक्त आया, जब वह सूबे की राजधानी लखनऊ के गोमती नगर स्थित विराम खंड इलाके में अपने आवास पर आने वाले लोगों से बातचीत में मशगूल थे।

आरोप है कि रविवार की शाम को उनके पास एक फोन आया था। फोन करने वाले ने उनसे पूछा कि उन्होंने अंसारी के बारे में अपमानजनक बयान क्यों दिया? साथ ही भविष्य में गंभीर परिणाम के लिए तैयार रहने की धमकी दी थी।

इस बीच, पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) प्राची सिंह ने कहा कि हरि नारायण राजभर की शिकायत के आधार पर अज्ञात शख्स पर आपराधिक धमकी के आरोप में एफआईआर दर्ज की गई है। उन्होंने कहा, “हम फोन करने वाले का पता लगा रहे हैं।”

यह भी पढ़ें –हफ्ते के पहले दिन शेयर बाजार में तेजी, Sensex 277 अंक उछलकर 60 हजार के पार निकला

संबंधित समाचार