बरेली: युवक की दबंगों ने की जमकर पिटाई, सोशल मीडिया में वीडियो वायरल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। सोशल मीडिया में मारपीट का एक वीडियो वायरल हो रहा है। हालांकि अमृत विचार इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता। बताया जा रहा है कि वीडियो बरेली के प्रेम नगर थाना क्षेत्र के बाल्मिकी बस्ती का है। जहां कुछ दबंगों ने एक युवक की जमकर लाठी-डंडों से पिटाई कर दी। मारपीट का …

बरेली, अमृत विचार। सोशल मीडिया में मारपीट का एक वीडियो वायरल हो रहा है। हालांकि अमृत विचार इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता। बताया जा रहा है कि वीडियो बरेली के प्रेम नगर थाना क्षेत्र के बाल्मिकी बस्ती का है। जहां कुछ दबंगों ने एक युवक की जमकर लाठी-डंडों से पिटाई कर दी। मारपीट का ये वीडियो अब सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि पीड़ित की तहरीर पर दबंगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। घटना 2 दिन पुरानी बताई जा रही है।

ये भी पढ़ें : बरेली: अब आंवला में स्कूल जा रहे बच्चे के अपहरण के प्रयास का मचा हल्ला, पुलिस जांच में जुटी

 

संबंधित समाचार