हल्द्वानी: धंधे पर मार, 25 किमी में आधे हो जाते हैं रेता के दाम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। नैनीताल के खनन कारोबारियों का धंधा मंदा है। इसके उलट ऊधमसिंहनगर में व्यापारियों की मौज है और इसकी वजह है रॉयल्टी। रॉयल्टी में चार गुने के अंतर की वजह से दो जिलों के बीच रेता के भाव में आधे का अंतर है और इस अंतर के खिलाफ गौला खनन मजदूर संघर्ष समिति …

हल्द्वानी, अमृत विचार। नैनीताल के खनन कारोबारियों का धंधा मंदा है। इसके उलट ऊधमसिंहनगर में व्यापारियों की मौज है और इसकी वजह है रॉयल्टी। रॉयल्टी में चार गुने के अंतर की वजह से दो जिलों के बीच रेता के भाव में आधे का अंतर है और इस अंतर के खिलाफ गौला खनन मजदूर संघर्ष समिति ने मोर्चा खोल दिया है।

समिति के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह बिष्ट ने रॉयल्टी में अंतर और ऊधमसिंहनगर में चल रहे अवैध खनन के खेल को बंद कराने के लिए शीशमहल गौला गेट के स्वामियों से एकजुट होने की अपील की।

उन्होंने बताया कि इसके खिलाफ 14 सितंबर को महा सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है, जिसके बाद बुद्धपार्क से डीएम कार्यालय जाकर एक ज्ञापन सौंपा जाएगा। उन्होंने बताया डीएम से एक समान रॉयल्टी लागू करने तथा काशीपुर, बाजपुर, रामनगर होने वाले अवैध खनन को रोकने की अपील की जाएगी।

इसके अलावा ओवरलोड अवैध खनन को हल्द्वानी के क्रेशर में आने से रोकने की मांग रखी जाएगी। उन्होंने सवाल खड़ा किया कि आखिर थाना, चौकी, वन विभाग की चौकियों के आगे से अवैध खनन कैसे हो रहा है। आखिर इसकी क्या वजह है कि दो जिलों के बीच 25 किमी के फासले पर रेता के दाम आधे हो जाते हैं।

संबंधित समाचार