रायबरेली: दिनदहाड़े मजदूर के घर का ताला तोड़कर लाखों की चोरी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेली, अमृत विचार। मजदूरी करने गए मजदूर के घर का ताला तोड़कर चोर लाखों का माल उठा ले गए हैं। घटना की जानकारी तब हुई जब मजदूर वापस घर लौटे थे। दिन दहाड़े हुई इस वारदात के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। यह घटना लालगंज कोतवाली क्षेत्र के गांव कोरिहरा का है। गांव …

रायबरेली, अमृत विचार। मजदूरी करने गए मजदूर के घर का ताला तोड़कर चोर लाखों का माल उठा ले गए हैं। घटना की जानकारी तब हुई जब मजदूर वापस घर लौटे थे। दिन दहाड़े हुई इस वारदात के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।

यह घटना लालगंज कोतवाली क्षेत्र के गांव कोरिहरा का है। गांव की महिला राजेश्वरी का कहना है कि वह अपने बेटे कुलदीप के साथ मजदूरी करने गई थी। उसके घर में ताला बंद था। मजदूरी करने के बाद जब वह दोपहर में घर वापस लौटी तो उसके घर का ताला टूटा हुआ था। उसके बाद जब वह घर के अंदर पहुंची तो सारा सामान बिखरा हुआ था। जिसे देखकर उसके होश उड़ गए। दिन दहाड़े उसके घर में घुसे चोरों ने घर ने रखी संदूक का ताला तोड़ दिया है। उसमे रखे पांच हजार रुपए नगद और बेटे की शादी के लिए रखे सोने चांदी के आभूषण चोर उठा ले गए हैं। चोरी गए आभूषण की कीमत करीब डेढ़ लाख रुपए बताई जा रही है।

मामले की सूचना कोतवाली को दी गई है। इधर क्षेत्र के कई गांवों में हुई चोरी की वारदातों से लोगों में दहशत है। कोतवाल राजेश सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। मामले में विधिक कार्रवाई के साथ चोरों का पता लगाया जा रहा है।

यह भी पढ़ें –अमेठी: जिला प्रशासन ने ढहाया मदरसा, चारागाह की भूमि पर हुआ था निर्माण

संबंधित समाचार