बहराइच: चार वर्ष से 1562 मदरसा शिक्षकों को नहीं मिल रहा वेतन, सांसद से कही व्यथा
बहराइच, अमृत विचार। नगर पालिका परिसर सभागार में मदरसा शिक्षकों का मंडलीय सम्मेलन आयोजित हुआ। जिसमें सभी ने सांसद को चार वर्ष से वेतन न मिलने और इससे होने वाली आर्थिक स्थिति से अवगत कराया। सांसद ने समाधान निकालने की बात कही है। नगर पालिका परिषद हाल बहराइच में मदरसा आधुनिकीकरण शिक्षक संघ का एक …
बहराइच, अमृत विचार। नगर पालिका परिसर सभागार में मदरसा शिक्षकों का मंडलीय सम्मेलन आयोजित हुआ। जिसमें सभी ने सांसद को चार वर्ष से वेतन न मिलने और इससे होने वाली आर्थिक स्थिति से अवगत कराया। सांसद ने समाधान निकालने की बात कही है। नगर पालिका परिषद हाल बहराइच में मदरसा आधुनिकीकरण शिक्षक संघ का एक मंडलीय सम्मेलन आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि सांसद बहराइच अक्षयवर लाल गोंड तथा विशिष्ट अतिथि जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी संजय मिश्रा रहे। अध्यक्षता संघ के प्रदेश अध्यक्ष हाजी समीउल्ला खां शुएब ने की। सम्मेलन का संचालन तनवीर साकिब ने किया। मुख्य अतिथि का शिक्षकों ने स्वागत किया।
सम्मेलन में मदरसा शिक्षकों की समस्याओं को बताते हुए संघ प्रवक्ता इब्राहिम अंसारी ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा मदरसा शिक्षकों का चार वर्षों का मानदेय बकाया है। इस कारण शिक्षक आर्थिक रूप से परेशान है। जिलाध्यक्ष गोंडा मोहसिन खां ने विभागीय त्रुटि के कारण 1562 मदरसों के मानदेय रुक जाने की समस्या सांसद को बताया और समस्या का समाधान करवाने की मांग की। संबोधित करते हुए जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी ने कहा कि मेरे स्तर से जनपद में जो भी समस्या होगी, उसका समाधान किया जाएगा। उन्होंने समस्त मदरसा शिक्षकों से गैर मान्यता प्राप्त मदरसों की सूचना विभाग को उपलब्ध कराने को कहा ताकि उनको भी सरकार द्वारा प्रदत्त सुविधाएं प्रदान की जा सके।
प्रदेश अध्यक्ष हाजी समीउल्ला खां ने मदरसा शिक्षकों की प्रदेश व केंद्र स्तर की समस्याओं को अवगत कराते हुए कहा कि लगभग 29 वर्ष पुरानी इस योजना में कार्यरत अनेकों शिक्षक जिन्होंने अपनी युवावस्था इस योजना को सफल बनाने हेतु गुजार दी। लेकिन आज मेहनत का मानदेय प्राप्त करने के लिए संघर्षरत हैं। सम्मेलन में सांसद ने सभी वक्ताओं के विचारों व शिक्षकों की समस्याओं को ध्यान पूर्वक सुना व इसके समाधान हेतु अपनी ओर से भरसक प्रयास करने का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि जल्द दिल्ली जाकर बुलाऊंगा और योजना बनाकर मदरसा शिक्षकों की समस्त समस्याओं का निराकरण करवाऊंगा। सम्मेलन में रईस अहमद खान ,मोहम्मद आरिफ, दानिश अली ,संतोष पाठक, शादाब ,शिव कुमार वर्मा, संदीप,कमलेश कुमार मौर्य, मोहम्मद उमर,अंजुम अफ्शा नाजिया,मोहम्मद राशिद, नफीस, अजीज,सुभान खां, अनीस,जमीर, इनामुल्लाह, वहीद अहमद, सलमान आदि सहित सैकड़ों की संख्या में मदरसा शिक्षक उपस्थित रहे।
यह भी पढ़ें –बरेली: उर्स-ए-आला हजरत और उर्स-ए-अमीन-ए-शरीअत के मौके पर जायरीनों के लिए स्पेशल ट्रेनें चलवाने की मांग
