अमेठी: किसानों पर बढ़ रहा कर्ज का भार, प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन
गौरीगंज/अमेठी, अमृत विचार। बरसात न होने से किसान परेशान हो रहे हैं। खेती में अधिक लागत के कारण किसान कर्ज के बोझ में दबते जा रहे हैं। इन्ही समस्याओं को लेकर किसान संगठनों ने कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री को संबोधित पांच सूत्रीय ज्ञापन डीएम को दिया है। सोमवार को भारतीय किसान यूनियन के जिला …
गौरीगंज/अमेठी, अमृत विचार। बरसात न होने से किसान परेशान हो रहे हैं। खेती में अधिक लागत के कारण किसान कर्ज के बोझ में दबते जा रहे हैं। इन्ही समस्याओं को लेकर किसान संगठनों ने कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री को संबोधित पांच सूत्रीय ज्ञापन डीएम को दिया है।
सोमवार को भारतीय किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष हरीश सिंह उर्फ चुन्नू सिंह की अगुवाई में तमाम किसान कलेक्ट्रेट पहुंचे। उन्होंने प्रदर्शन करते हुए कहा कि बरसात कम होने से उत्पादन में भारी गिरावट आ रही है। वहीं फसलों में बीमारियां लगने के कारण एक तिहाई फसल समाप्त हो चुकी है। प्रकृति के साथ न देने पर किसान बर्बाद हो जाएंगे। किसान के पास निवेश की स्थिति न होने के कारण किसान पर कर्ज का भार बढ़ता जा रहा है। इस पर किसानों ने मुख्यमंत्री को संबोधित पांच सूत्रीय मांग पत्र डीएम को लेकर मांगे पूरी कराने की मांग किया है।
