हमें हर दिन डॉक्टरों और स्वास्थकर्मियों को सराहना चाहिए : कोहली

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने राष्ट्रीय डॉक्टर दिवस के दिन डॉक्टरों को याद किया है। कोहली ने बुधवार को ट्वीट किया, “सिर्फ आज नहीं, हमें हर दिन डॉक्टरों और स्वास्थकर्मियों की भावना को सलाम करना चाहिए। लोगों की मदद करने के आप लोगों के समर्पण को सलाम करता हूं। मैं आपकी …

मुंबई। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने राष्ट्रीय डॉक्टर दिवस के दिन डॉक्टरों को याद किया है। कोहली ने बुधवार को ट्वीट किया, “सिर्फ आज नहीं, हमें हर दिन डॉक्टरों और स्वास्थकर्मियों की भावना को सलाम करना चाहिए। लोगों की मदद करने के आप लोगों के समर्पण को सलाम करता हूं। मैं आपकी भावना और समर्पण को सलाम करता हूं।”

वहीं भारत की सीमित ओवरों की टीम के उप-कप्तान ने रोहित शर्मा ने कहा, “इस मुश्किल समय में हमारे डॉक्टरों ने जो बलिदान और हिम्मत दिखाई है, उससे हम सभी वाकिफ हैं। सभी लोगों से अपील है कि वे प्रोटोकॉल को मानें और इन लोगों के लिए राह आसान कर दें।”

वहीं टीम के हरफनमौला खिलाड़ी हार्दिक पांड्या ने उन डॉक्टरों का शुक्रिया अदा किया, जिन्होंने चोटों से उबरने में उनकी मदद की। पांड्या ने लिखा, “उन सभी डॉक्टरों का शुक्रिया जिन्होंने मेरे पेशेवर करियर में आने वाली चोटों से उबरने में मेरी मदद की।”

संबंधित समाचार