हल्द्वानी: आबकारी ने पकड़ी 140 पाउच कच्ची शराब

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। आबकारी विभाग ने छापा मारकर एक घर से 140 पाउच कच्ची शराब बरामद की है। आबकारी निरीक्षक दीरेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि छापेमारी लामाचौड़ निवासी मायादेवी पत्नी सुरेश सागर के घर में की गई। इनके मकान से लगे परिसर की तलाशी में 140 पाउच करीब 35 लीटर कच्ची शराब बरामद की …

हल्द्वानी, अमृत विचार। आबकारी विभाग ने छापा मारकर एक घर से 140 पाउच कच्ची शराब बरामद की है। आबकारी निरीक्षक दीरेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि छापेमारी लामाचौड़ निवासी मायादेवी पत्नी सुरेश सागर के घर में की गई।

इनके मकान से लगे परिसर की तलाशी में 140 पाउच करीब 35 लीटर कच्ची शराब बरामद की गई। मायादेवी के खिलाफ आबकारी अधिनियम में मामला दर्ज किया गया है। टीम में आबकारी निरीक्षक धीरेंद्र सिंह बिष्ट, प्रधान आबकारी सिपाही संजय कुमार, आनंद सिंह दोसाद, बलवंत सिंह व भरत थे।

संबंधित समाचार