संभल: तीन माह से न्याय नहीं मिलने पर धरने पर बैठा परिवार, एएसपी ने की जांच पड़ताल
संभल, अमृत विचार। बेटे के हत्यारों पर कार्रवाई नहीं होने की वजह से पीड़िता पति व बच्चों सहित अपर पुलिस अधीक्षक के कार्यालय पहुंची। एएसपी पीड़िता को लेकर घटनास्थल पर पहुंचे और जांच कराकर पीड़िता को उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। सोमवार को कोतवाली क्षेत्र के गांव सहरिया अब्दाल नगर निवासी चंदा बी पत्नी गफ्फार …
संभल, अमृत विचार। बेटे के हत्यारों पर कार्रवाई नहीं होने की वजह से पीड़िता पति व बच्चों सहित अपर पुलिस अधीक्षक के कार्यालय पहुंची। एएसपी पीड़िता को लेकर घटनास्थल पर पहुंचे और जांच कराकर पीड़िता को उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।
सोमवार को कोतवाली क्षेत्र के गांव सहरिया अब्दाल नगर निवासी चंदा बी पत्नी गफ्फार पति व बच्चों सहित अपर पुलिस अधीक्षक श्रीचंद के कार्यालय पर पहुंची। सुरक्षा की गुहार लगाते हुए शिकायती पत्र सौंपकर कार्यालय के बाहर धरना पर बैठ गई। पीड़िता ने बताया कि उसका बेटा जुनैद 14 जून को घर के बाहर से खेलते खेलते गांव में ही कमालुद्दीन की मैंथा की टंकी पर पहुंच गया था।
बाद में बेटे का पता नहीं चलने पर 15 जून को गुमशुदगी दर्ज कराई थी। जिसका शव 16 जून को मक्का के खेत मे कई टुकड़ों में पड़ा मिला था। बेटे की हत्या की जानकारी होने पर पीड़िता ने चारों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी थी। लेकिन तीन माह बाद भी पुलिस ने आरोपियों पर कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की है। जबकि पीड़ित के पास सबूत के तौर पर ऑडियो व वीडियो रिकॉर्डिंग भी मौजूद है। कार्रवाई नहीं होने की वजह से आरोपी लगातार पीड़ित परिवार के बच्चों को मारने की धमकी दे रहे हैं।
मिल रही धमकियों की वजह से पीड़िता बीते सोमवार को गांव से पलायन करने के लिए सामान डीसीएम में लाद रही थी। पलायन करने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी और आरोपियों पर कानूनी कार्रवाई करने का आश्वासन देकर उसे पलायन करने से रोक लिया था लेकिन इसके बावजूद भी आरोपियों पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। पीड़ित ने बताया कि एएसपी धरना स्थल पर आए थे और साथ लेकर गांव में घटना स्थल पर पहुंचे थे। घटना स्थल को देखकर पीड़ित परिवार को उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।
ये भी पढ़ें:- संभल: 10 दिन बाद भी पुलिस को नहीं मिला नाबालिग का सुराग
