बरेली: पीडब्ल्यूडी मंत्री बोले- गड्ढे वाली सड़कों को सूची बना दुरुस्त कराएं

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। सड़क निर्माण तय समय में ही पूरा करें और गढ्ढे दार सड़कों की सूची बनाकर भेजें। सड़कों का सर्वे कराने के बाद प्राथमिकता के आधार पर अफसर सड़कों का निर्माण कराना शुरू करें। यह बात पीडब्ल्यूडी मंत्री जितिन प्रसाद ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान कही। इसमें मुख्य अभियंता शामिल हुए थे। इसके …

बरेली, अमृत विचार सड़क निर्माण तय समय में ही पूरा करें और गढ्ढे दार सड़कों की सूची बनाकर भेजें। सड़कों का सर्वे कराने के बाद प्राथमिकता के आधार पर अफसर सड़कों का निर्माण कराना शुरू करें। यह बात पीडब्ल्यूडी मंत्री जितिन प्रसाद ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान कही।

इसमें मुख्य अभियंता शामिल हुए थे। इसके बाद मुख्य अभियंता एमएम निसार ने मंडल के सभी अधिशासी अभियंताओं को मंत्री की मंशा से अवगत कराते हुए पत्र भेज दिया है। मंत्री ने कहा है जिन सड़कों में गड्ढे हो गए हैं, उनकी सूची बनाकर प्रस्ताव भेजा जाए।

उन्होंने कहा कि सुरक्षित सफर के लिए सड़कों के गड्ढे दिक्कत पैदा करते हैं । गड्ढों के कारण वाहन चालकों को परेशानी न हो। बरेली मंडल में सड़कों के निर्माण की प्रगति पर संतोष जताया। काम में और तेजी लाने केनिर्देश दिए।

ये भी पढ़ें- बरेली: प्रधानपति ने छोड़ा साथ तो महानगर कॉलोनी वालों ने बनाई एसोसिएशन, उठने लगा कूड़ा

संबंधित समाचार